महासमुन्द

एक रुपया-एक पैली धान देकर बढ़ाएं किसानों का मान
07-Jan-2021 3:49 PM
एक रुपया-एक पैली धान देकर  बढ़ाएं किसानों का मान

महासमुन्द, 7 जनवरी। दिल्ली मं धरनारत किसनों के समर्थन में महासमुन्द जिला एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष शाहबाज राजवानी के नेतृत्व में जिले भर में एक पैली धान और एक रुपए देकर किसानों का मान बढ़ाने का अभियान जारी है।

इस अभियान के तहत धान खरीदी केंद्र पहुंच कर युवक कांग्रेसी शुभम चन्दाकर शहर अध्यक्ष, तेजा साहू, मीज रजा, चुम्मन सोनवानी, कौशल रोहिल्लाष मेघराज साहू, सूरज सेन, अब्दुल सुफियान, वैभव शर्मा, होरी लाल साहू, चेतन यादव, नयन यदु, हिमांशु सिंग, नागेश साहू, फलेश साहू, पप्पू कन्नौजे, आशीष सिक्का, दामू साह,ू मनीष साहू, जय चंद्राकर किसानों से आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में एक रुपया और एक पैली धान मांग की मांग करते हैं। जिन किसानों को आंदोलन का समर्थन करना होता है व स्वेच्छा से एक रुपए और एक पैली धान किसानों के लिए दान कर रहे हैं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news