महासमुन्द
20 किवंटल धान बरामद
10-Jan-2021 3:47 PM
महासमुन्द, 10 जनवरी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 2 प्रकरणों पर 50 बोरा धान अर्थात् 20 क्विंटल धान जप्त किए।
प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें पिथौरा तहसील के निवासी फगेश्वर साहू से 25 बोरी धान एवं बागबाहरा तहसील के ग्राम कोमा निवासी मुंशीलाल सोनी से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही की गई। बता दें कि अब तक जिले में कुल 198 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 9985 बोरा धान अर्थात् 3994 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।