महासमुन्द

ठंड गायब, गर्मी शुरू
11-Jan-2021 6:23 PM
ठंड गायब, गर्मी शुरू

महासमुन्द, 11 जनवरी। आज सूर्योदय के साथ ही वातावरण में काफी गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते चार पांच दिनों से ठंड गायब है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में माघ महीने तक ठंड का एहसास होता है। लेकिन इस साल जनवरी में ही मार्च की शुरुआत जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। 

दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है और रात में भी पारा 20 डिग्री से अधिक है। दोनों तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री ज्यादा है। राजधानी समेत ज्यादातर जिलों में रात का तापमान एक से तीन डिग्री तक गिर गया। हालांकि दिन के तापमान में डेढ़ से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। न्यूनतम तापमान गिरने के बावजूद प्रदेश के ज्यादातर स्थानों से ठंड गायब है। अभी भी रात का तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग व बस्तर संभाग में आज 11 जनवरी से 17 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक कमी आएगी। हालांकि राजधानी व दूसरे मैदानी इलाकों में इतना तापमान गिरने के बावजूद केवल हल्की ठंड पड़ेगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news