दुर्ग

समाज में आदर्श विवाह को अपनाने की जरूरत-शालिनी
19-Feb-2021 5:50 PM
समाज में आदर्श विवाह को अपनाने की जरूरत-शालिनी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में 

छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 19 फरवरी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत उतई में गुरुवार को सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव थीं। अध्यक्षता उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी ने की। 

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, जनपद सदस्य लेखन साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, हीरामणि देशमुख, नोहर साहू, पार्षद तोषण साहू, प्रहलाद वर्मा, बीरेंद्र गोस्वामी, सुरता सिंह, भीमसेन सिन्हा, संतोषी कुंजाम, मनोरमा देवांगन, विमला साहू, एल्डरमैन चंद्रहास वर्मा, प्रेमनारायण साहू विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 10 जोड़ों की विवाह की रस्म अदा की गई। सभी दूल्हों की एक साथ बारात निकाली गई। गायत्री मंत्रों के साथ सभी ने जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लेकर अग्नि के सात फेरे लिए। पश्चात आशीर्वाद समारोह हुआ। जिसमें अतिथियों ने नवदम्पति को आशीर्वाद प्रदान किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी यादव ने कहा कि समाज में आदर्श विवाह को अपनाने की जरूरत है। तभी समाज में ऊंच नीच की भावना खत्म होगी। खर्चीली शादी और दहेज लेने देने पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना में पहले प्रत्येक जोड़े को 15 हजार रुपए का सामान मिलता था। छत्तीगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे बढ़ाकर 25 हजार कर दिया है। जो बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। 
अध्यक्षीय उद्बोधन में डिकेन्द्र हिरवानी ने कहा कि बेटियों की शादी कराना पुण्य का कार्य है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी निशुल्क हो रही है, जो राज्य सरकार की बेहतर योजना है। 

कार्यक्रम को  जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन कंचन गौतम ने किया। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अजय कुमार साहू, पर्यवेक्षक कंचन गौतम, प्रमिला वर्मा, देवकी साहू, इंदू मिश्रा, रेणु हेनरी, रेखा लोनहारे, ममता साहू, प्रेमकुमारी पटेल, सरिता साहू, माधुरी ठाकुर, सरस्वती चंद्राकर, कुलेश्वरी देवांगन, पुष्पा नेताम, राधा वर्मा, हेमलता गोस्वामी, उगेश्वरी सिन्हा, जानकी सिन्हा, इंदू पंडित, मुन्नीबाई साहू, नीलम, सुशीला, गीता, चंद्रिका, तुलसी, सविता, दुलेश्वरी, अनिता, प्रभा साहू, अमरीका वर्मा, हीरादेवी वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। 

ये जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
जोड़ों में डामिन निषाद संग सतीश कुमार, मीनाक्षी सर्पे संग विनोद निषाद, खिलेन्द्राणी यादव संग महेंद्र सिंह ठाकुर, जन्न्त संग विश्राम बांधे, सुषमा कोसरे संग माखनलाल गेंडरे, ऋतु कुर्रे संग नागेश्वर, प्रियंका मारकंडे संग पोमेश कुमार पाटील, कुसुमलता साहू संग दानेश्वर ठाकुर, भामा बंजारे संग लिकेश्वर कोसरे, पूजा मारकंडे संग उमेश कुर्रे शामिल है। सभी नवयुगल को  महिला बाल विकास विभाग द्वारा मंगलसूत्र सहित कुल 20 हजार का गृहस्थी का सामान व एक हजार रुपये का चेक, एक पौधा व कलाई घड़ी प्रदान किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news