सरगुजा

लुप्त हो रहे खेलों को सहेजने की जरूरत- अमित सिंह देव
09-Mar-2021 7:58 PM
 लुप्त हो रहे खेलों को सहेजने  की जरूरत- अमित सिंह देव

लखनपुर, 9 मार्च। पहले स्कूल शिक्षा विभाग के जरिए खेल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ करता था, जिसमें खो-खो, कबड्डी भाला फेंक, गोला फेंक, दौड़ जैसे अनेक खेल शामिल हुआ करते थे। गांव कस्बे स्कूलों के छात्र छात्राएं खेल प्रतिभागी हुआ करते थे, परन्तु कालांतर में इसका स्वरूप बदला है, इन खेलों में कुछ शिथिलता आई है, परन्तु इन खेलों को आयोजन के माध्यम से सहेज के रखने की जरूरत है।

जपं उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने ग्राम रजपुरीकला के आश्रित धनपुरी मुहल्ला एवं ग्राम बेलदगी के मिनी स्टेडियम में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित खिलाडिय़ों व जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही व आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन फीता काट कर किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेता रामसुजान द्विवेदी और आईटी सेल मक़सूद हुसैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जपं उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि हमारे जीवन में खेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। खेल से स्वस्थ तन और मन का विकास होता है। आज बहुत से खेल धीरे धीरे समाप्त होते जा रहे हैं, उन खेलों को भी सामने लाना आवश्यक है। ग्रामीण स्तर पर इस तरह खेल का आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। आप हमेशा अच्छे खेल का प्रदर्शन करते रहिए, जिससे ग्राम, देश राज्य का नाम रोशन होता रहे।  इस दौरान  विनोद सिंह ,कपिल राजवाडे,शिवपाल प्रजापति, सहित काफी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news