सरगुजा

नारी शक्ति के सम्मान से ही देश व समाज का सम्मान
09-Mar-2021 8:01 PM
नारी शक्ति के सम्मान से ही देश व समाज का सम्मान

   भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 9 मार्च। भातरीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दरिमा पंचायत के बाजारडांड में महिला सम्मान कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा वरिष्ठ नेत्री किरण मिश्रा के आतिथ्य में आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर दरिमा स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सक्रिय व जुझारू महिलाओं को सम्मानित किया गया, साथ ही महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। मटका फोड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, करमा नाच तथा गायन में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान से ही देश व समाज का सम्मान है। नारी के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। आज नारी का सम्मान कर मैं गौरवान्वित हूं। पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने कहा कि महिलाएं पुरूषों की ताकत हैं। पुरूष प्रधान समाज होते हुए भी नारी शक्ति की पूजा होती है, नारी तो स्वयं नारायणी है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि महिला दिवस में महिला से अह्वान है कि वे महिला सशक्तिकरण को एकजुटता के साथ आगे बढक़र धरातल पर प्रदर्शित करें। नारी को अपनी शक्ति पहचानने की अवश्यकता है नारी कोमल हो सकती है पर कमजोर नहीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व अन्याय के विरूद्ध महिलाओं को ही खुलकर आगे आना होगा, तभी महिलाएं सशक्त होंगी। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, विकास पाण्डेय, मधु चैदहा, गुरूशरण सिंह, उपेन्द्र सिंह, राजू सिंह, उमा पाण्डेय, श्वेता गुप्ता, कुसुम सिंह, मीरा बैरागी, श्रीमती नंदनी तथा हीरामंणी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूषा भगत ने तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सोनू तिग्गा ने किया।

इस अवसर पर कोरोना योद्धा के रूप में शानदार काम करने वाली दीपकुमारी, पुष्पलता, फुलकुवंर, कुमैन, रागिनी सिंह, तथा बबली सिंह सहित अन्य महिलाओं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर तारा पाण्डेय, पंकज गुप्ता, आनंद यादव, ममता तिवारी, अल्पना मिश्रा, शुभांगनी, रजनी बिन्द, संगीता सोनी, नीलम राजवाड़े, ललिता तिर्की, नन्दनी तथा मीरा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news