सरगुजा

युकां ने महिलाओं को किया सम्मानित
11-Mar-2021 8:38 AM
युकां ने महिलाओं को किया सम्मानित

राजपुर, 10 मार्च। ब्लॉक युवक कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीधमा में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बृजेश मिश्रा उर्फ चिंटू ने कहा कि देश की आधी आबादी को सम्मान से जीने का अधिकार संवैधानिक अधिकार है और उन्हें हक है कि उन्हें हर स्तर पर पर्याप्त भागीदारी मिले। कांग्रेस पार्टी ने पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया है और सत्ता में शीर्ष स्थानों पर पुरुषों से बराबर की भागीदारी दी है। कांग्रेस ऐसी दल है जिस पार्टी की सामान्य कार्यकर्ता देश की प्रधानमंत्री भी रह चुकी थी आज भी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक महिला हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी का सदस्य होने पर हम सब को गर्व है फक्र है।

सामरी विधानसभा महासचिव अंकुर गुप्ता ने कहा कि महिला के हर रूप का हमें सम्मान करना चाहिए क्योंकि उनके बिना पुरुष हो ही नहीं सकता।एक मां के रूप में जहां वह हमें पैदा करती हैं वही अन्य कई रूपों में हमारे जीवन को सजाती संवारती भी हैं इसलिए महिला का सम्मान एक दिन नहीं बल्कि पूरे 365 दिन होना चाहिए।

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि बदलाव के लिए युवा और महिलाएं आगे आएं कांग्रेस हर स्तर पर बदलाव चाहती है आज समाज में जिस तरह से भाजपा नकारात्मकता फैला रही है उससे निपटने के लिए हम सबका एकजुट होना भी जरूरी है महिलाओं को आगे लाने के लिए हम सबको पंचायत स्तर से ही प्रयास करना होगा और उन्हें उनके अधिकारों का बोध करा कर उस मुकाम को हासिल कराने के लिए प्रयास करना होगा जिसे हमारी सरकार उन्हें देना चाहती है।कार्यक्रम को महासचिव इंजर कुजुर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के सामरी विधानसभा सचिव दिनेश यादव ने आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान महिलाओं को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंजू अगरिया,  सबिता, ललीता,  सुनेशरी,बुटी,विचन,सुनैना, मोनिका, झुनूर,रवीना,चमरी बाई, राजकुमारी, गीता,बुचिया,मानमति सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news