सरगुजा

अग्रवाल महिला सभा ने वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
12-Mar-2021 9:18 AM
अग्रवाल महिला सभा ने वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,11 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा अम्बिकापुर द्वारा जिले के वैली फार्म हाउस में जिले मे कार्यरत विभिन्न महिला संगठनो के प्रतिनिधियों को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया।  अग्रवाल महिला सभा एवं मारवाडी़ युवा मंच की महिलाओं ने वरिष्ठ महिलाओं को फूल माला एवं चुनरी से सम्मानित किया।

सर्वप्रथम अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष प्रेम लता अग्रवाल, उपाध्यक्ष  राजरानी अग्रवाल, मधु गर्ग , सचिव  मधु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  ममता गोयल रंजू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल,गरिमा गोयल,उर्मिला अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मंजू सिंघानिया,बिमला अग्रवाल,उषा अग्रवाल ऋतु केडिया के द्वारा सभी सीनियर सिटीजन बहनों को चुनरी पट्टा उढ़ाकर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया , तदोपरांत वरिष्ठ महिलाओं ने भी सभा की बहनों को साल श्रीफल से सम्मानित किया।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में  किरण अग्रवाल उपाध्यक्ष सेवा भारती मात्रिछाया अम्बिकापुर ने विस्तृत जानकारी सभी बहनों को दी। इस अवसर पर महिलाओं ने अंताक्षरी के अलावा कई रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सचिव मधु अग्रवाल ने संबोधित किया, कार्यक्रम में आभार उपाध्यक्ष राजरानी अग्रवाल द्वारा नारी शक्ति को नमन कर किया गया। उन्होंने महिला संगठनों द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की सराहना की।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news