बस्तर

जनता के पैसे पर शासकीय महोत्सव बना सत्ताधारी पार्टियों के प्रचार का माध्यम -मुक्ति मोर्चा
12-Mar-2021 9:48 AM
 जनता के पैसे पर शासकीय महोत्सव बना सत्ताधारी पार्टियों के प्रचार का माध्यम -मुक्ति मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,11 मार्च।
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि देश व दुनिया की नजर में एक नई पहचान देने हेतु खर्च करने के बजाए, राज्य की सत्ता में रहने वाली पार्टियों व उनके जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा इस महोत्सव को शासकीय खर्च पर अपनी पार्टी व खुद की पब्लिसिटी पर खर्च किया जा रहा है। 
विडम्बना यह है कि जिला प्रशासन व कार्यक्रम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा न ही विपक्ष की पार्टियों, पदाधिकारियों, समाजसेवकों व सर्व समाज प्रमुखों को इन महोत्सव का निमंत्रण न देना, न ही इन महोत्सव की कामयाबी के लिए सलाह लेना, इस बात का परिचायक है कि बस्तर में हो रहे महोत्सव में आयोजकों को बस्तर की जनता से कोई मतलब नहीं है व सिर्फ सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों एवं उनके पार्टी के पदाधिकारियों की लोकप्रियता बढ़ाने हेतु किया जा रहा है। 

बस्तर के विकास व राज्य सरकार द्वारा बस्तर हितों हेतु दिए गए राशि का बस्तरवासियों को विश्वास लिए बिना खर्च करने का मुक्ति मोर्चा पुरजोर विरोध करता है व बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा राज्य सरकार से अपील करता है कि ऐसे आयोजित महोत्सव की राशि का ऑडिट रिपोर्ट व खर्च का विवरण व प्रशासनिक अनुमोदन सार्वजनिक करें।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news