सरगुजा

महाशिवरात्रि पर भक्ति संगीत संध्या का आयोजन
12-Mar-2021 7:55 PM
  महाशिवरात्रि पर भक्ति संगीत संध्या का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 12 मार्च। जपं क्षेत्र के कुसू में ग्रामवासियों ने महाशिवरात्रि पर्व पर भक्ति गीत संगीत सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि जपं उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव रहे।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए धार्मिक तीज त्यौहारों के पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली, दीपावली, दशहरा, महाशिवरात्रि, चाहे कोई भी त्योहार हो, उनके पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी होती है। तीज त्यौहार मानव जीवन में बहुत अहमियत रखता है। हम आपके बीच आपसी प्रेम भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। इन त्योहारों से सुख शांति आपसी प्रेम की अनुभूति होती है।

श्री  सिंह देव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह तथा कार्यक्रम के कलाकारों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। ग्राम के छोटे बच्चों ने भी नाटक गीत नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या भक्तिमय धार्मिक गीत संगीत से सराबोर रहा। इस मौके पर मुन्ना पाण्डेय, पार्षद असफाक खान,आई टी सेल मकसूद हुसैन,ग्राम सरपंच, पंच,सचीव घनश्याम सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news