बस्तर

भाजपा महिला मोर्चा ने लिया माई दंतेश्वरी का आशीर्वाद
15-Mar-2021 8:52 PM
 भाजपा महिला मोर्चा ने लिया माई दंतेश्वरी का आशीर्वाद

जगदलपुर, 15 मार्च। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों व समूची टीम ने आज मांई दंतेश्वरी मंदिर पहुँच मत्था टेका और मांई का आशीर्वाद लिया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने बडी़ संख्या में एक साथ आज सुबह राजमहल स्थित दंतेश्वरी मंदिर पहुँच पूजा अर्चना की व देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि महिला मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी,सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकजुटता के साथ क्षेत्र की समस्याओं को उठायेंगे और कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों व वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध महिला मोर्चा करेगा। संगठन के निर्देश पर समस्त कार्यकर्ता कार्य करने संकल्पित हैं।

आज मंदिर दर्शन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा वेदवती कश्यप,भारती श्रीवास्तव,किरण सेन,महेश्वरी ठाकुर,चमेली यादव बिजली वैद्य,पद्मा कश्यप,रंजीता जोशी,गीता मिश्रा,रीता राठौर,गीता नाग,ममता पोटाई सहित समस्त महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news