सरगुजा

अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रही लेटलतीफी का मुद्दा संसद में उठा
16-Mar-2021 8:01 PM
अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रही लेटलतीफी का मुद्दा संसद में उठा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 16 मार्च।राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माण कार्य में हो रहे विलंब का जिक्र करते हुए प्रश्न के माध्यम से केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

सांसद ने अपने प्रश्न के माध्यम से जानकारी मांगी कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कितनी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य चल रहे है और इस सडक़ निर्माण के लिए कितनी धनराशि आबंटित की गई है,इसके बाद उन्होंने बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का जिक्र कर जानकारी मांगी की इस राजमार्ग को क्यों तय समय सीमा में पुर्ण नहीं किया गया आज तक क्यों यह सडक़ निर्माणधीन है और इसके क्या कारण है, साथ ही नेताम ने अम्बिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की धीमी गति के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए सवाल किया कि इस मार्ग का निर्माण कब तक पूर्ण होगा।

केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल 38 राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजना चल रही है और लगातार धनराशि वर्ष वार आबंटित की जा रही है, साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि यह सत्य है कि उक्त परियोजना अपने तय समय सीमा से विलंभ से चल रही है जिसके मुख्य कारण भूमि अधिग्रहण में देरी, वन विभाग से मंजूरी में देरी, ठेकेदारों की धीमी गति इसके मुख्य कारण रहे जिसे सुधारने हेतु मंत्रालय द्वारा लगातार तेजी से कार्य किया जा रहा है सतत समन्वय के साथ कार्य को जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही मंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इस परियोजना को पूर्ण किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news