सरगुजा

जपं उपाध्यक्ष एवं जिपं सदस्य ने किया छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण
16-Mar-2021 8:31 PM
 जपं उपाध्यक्ष एवं जिपं सदस्य ने किया छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 16 मार्च। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम जमगवा, कुसु, चांदो हाई स्कूलों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह रहीं। जमगंवा हाई स्कूल के 13, कुसु के 38,चांदो हाई स्कूल के 21 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया।

 इस मौके पर सरला सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण के नजरिए से आरंभ की गई है। इससे शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य ने शासन के और दूसरे महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरस्वती साइकिल योजना को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस देश समाज में नारी का सम्मान होता है, वह देश समाज निरंतर प्रगति विकास की ओर अग्रसर होता है। छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस सरकार ने पढऩे वाली छात्राओं की मजबूरी को समझते हुए सरस्वती साइकिल योजना का शुभारंभ किया है, जिससे बालिका शिक्षा की राह में आने वाली अड़चनों को दूर किया जा सके। पढऩे वाली छात्राओं को घर से स्कूल तक और स्कूल से घर तक आने जाने में कोई दिक्कत ना हो और छात्राएं अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रख सकें। निशुल्क साइकिल प्राप्त करने वाले छात्राओं को साइकिल मिलने पर बधाई दी तथा साइकिल को सहेज कर रखने की सलाहदिी।

 इसी कड़ी में स्कूल संस्था के प्राचार्यों ने स्कूल परिसर में बाउंड्री वाल खेल मैदान के समतलीकरण कराए जाने की मांग रखी, साथ ही प्राचार्यों ने बताया कि स्कूल परिसर के आसपास वाले शासकीय भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जा पर रोक लगाया जाए।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news