बस्तर

भाजपा ने फूँका सीएम व सांसद का पुतला
16-Mar-2021 8:54 PM
 भाजपा ने फूँका सीएम व सांसद का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 16 मार्च। स्व.बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का नाम बदलने के निर्णय को शर्मनाक व निंदनीय बताते हुए आज भाजपा ने बस्तर संभाग में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय गोलबाजाऱ चौराहे में भाजयुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बस्तर सांसद दीपक बैज का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और करीब पौन घंटे विरोध प्रदर्शन चलता रहा।

 जिले के सभी 11 मंडलों में भाजपा ने विरोध दर्ज किया व पुतला फूँका। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का विषय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश कांग्रेस सरकार की कुंठित सोच को दर्शाता है। स्व.बलीराम कश्यप बस्तर के जनता थे, जिनके अथक प्रयास से मेडिकल कॉलेज की सौगात बस्तर संभाग को मिली है। अब कांग्रेस दूषित राजनीति करते हुए मेडिकल कालेज का नाम बदलने पर आमदा है, जो निंदनीय व शर्मनाक है,साथ ही बस्तर की जनभावनाओं का अनादर है। इसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा।

भाजपा के आज विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक डॉ.सुभाऊ कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे,श्रीनिवास मिश्रा, रामानंद मिश्रा, जिला महामंत्री भाजपा रामाश्रय सींग,वेदप्रकाश पांडे,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,आयेंद्र आर्य, मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी,रोहित त्रिवेदी, पुरुषोत्तम जोशी,संतोष त्रिपाठी, दिगम्बर राव, रूपेश जैन,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव, किरण सेन,माहेश्वरी ठाकुर,महेश कश्यप,राजपाल कसेर,अतुल सिम्हा,योगेश ठाकुर,प्रकाश रावल,धीरज मेहरा,जयराम दास,रवि कश्यप,मनोज पटेल, बसंत कश्यप,संजय उपाध्याय,हरिशंकर झा,बलराम बेसरा,कमल पटवा,रोहित खत्री,अमर झा,अभिषेक तिवारी,प्रितेश राव,मनोज जंगम,गणेश काले,विनीत शुक्ला, योगेश मिश्रा,दिनेश के.जी,विकास पात्रों,अरुनेद्र शुक्ला,रिंकू शर्मा,प्रकाश झा,तनीज परवेज,विक्की साहू, संतोष गौर,भुवनेश ध्रुव,संतोष झा,वैभव पांडे, शिरीष मिश्रा,विकास चांडक, आलेख राज तिवारी, प्रतीक राव, अनिमेष सिंह चौहान,आदित्य दीक्षित, रमेश नायडू,देवेश चांडक,आदित्य शर्मा,अभिजीत तिवारी, मयंक जैन,प्रशांत पानीग्राही,विपिन यादव,राज पांडे ,गोविंद साहू, सूरज मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news