बस्तर

भाजयुमो ने फूंका सीएम व सांसद का पुतला
16-Mar-2021 9:03 PM
भाजयुमो ने फूंका सीएम व सांसद का पुतला

भानपुरी,16 मार्च। भानपुरी के मुख्य चौक में युवा मोर्चा ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। स्व. बलीराम कश्यप चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल डिमरापाल का नाम परिवर्तन कर  स्व. महेंद्र कर्मा के नाम पर करने सांसद दीपक बैज के प्रस्ताव पर भूपेश सरकार ने नाम परिवर्तन का अनुशंसा सह अस्पताल को भेजा है, जिसके विरोध में आज विशाल विरोध प्रदर्शन कर सीएम भूपेश बघेल व सांसद दीपक बैज का पुतला दहन किया। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बस्तर के सर्वांगीण विकास में सब-कुछ समर्पित करने वाले पुरोधा जन-जन के नेता स्व.बलीराम कश्यप का अपमान हम नही सहेंगे। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ,वरिष्ठ भाजपा तरुण चोपड़ा,विजय तिवारी , जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान ,दिलीप पाणिग्राही ,हरदेव बघेल ,संपत कश्यप, रघुनाथ कश्यप ,किसन सेन,असगर खान,जगबंधु सेठिया ,राधाकृष्ण पाणिग्राही, प्रवीण सांखला ,उमाकांत कश्यप, गणेश सेठिया, बुधुराम कश्यप, शेख़ सिद्धिकी,टिंगल राम,फक़़ीर,खुलेश्वर कश्यप, कश्यप, शेख सिराजुद्दीन,शब्बु खान,कुंदन बघेल,गुलाब बघेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसुराम कश्यप, युवा मोर्चा कार्यकर्ता बबलू बघेल,लच्छिन बघेल,हरबधु बघेल,महेश कश्यप, रमेश दीवान,गौरव कश्यप,रामप्रसाद मौर्य,ताकेश पटेल,ओमप्रकाश कश्यप,मुकेश दीवान,साधु राम बघेल,हीरालाल कश्यप,घस्सू राम मौर्य, मुन्ना मौर्य, घनश्याम पाणिग्राही, तुला पटेल,भवानी सोनी,भकचंद कश्यप, श्याम सुंदर  दीवान,पवन बैध,शिबू साह, बरातू बघेल,सुदरू कश्यप, मदन सेठिया,ओम प्रकाश कश्यप,संयतु कोर्राम,रमेश कश्यप, जदु बघेल,लेबो बैध, पिंकू ध्रुव,लक्ष्मी सिन्हा, दिनेश ठाकुर भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news