बस्तर

आधुनिक खेती से महिला किसान ने चुनी तरक्की की राह
19-Mar-2021 4:30 PM
आधुनिक खेती से महिला किसान ने चुनी तरक्की की राह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 19 मार्च। परम्परागत खेती को छोडक़र आधुनिक खेती अपनाकर तोकापाल की महिला किसान सुनीता ठाकुर ने तरक्की की राह चुनी। पिछले 15 सालों से अपनी पांच एकड़ जमीन पर परम्परागत खेती करने वाली सुनीता को आधुनिनक खेती अपनाने से 25 फीसदी मुनाफा बढ़ा है।

महिला को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे हरित क्रांति क्रापिंग बेस्ड सिस्टम एवं आत्मा योजनान्तर्गत धान की लाईन रोपा से खेती हेतु शासकीय अनुदान पर नि:शुल्क बीज एवं आदान सामग्री उपलब्ध कराया गया। महिला कृषक  की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।

़महिला द्वारा वर्ष 2020-21 में 50 क्विंटल धान का विक्रय सर्मथन मूल्य पर किया गया। जिससे महिला को 94 हजार 300 रूपए की आमदनी प्राप्त हुई एवं 20 क्विंटल धान का प्रयोग कृषक परिवार द्वारा स्वयं के उपयोग हेतु लिया जा रहा है।

राज्य शाासन के महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजनान्तर्गत महिला द्वारा 10 क्विंटल गोबर बिक्री कर 2 हजार रूपए आय प्राप्त किया गया। साथ ही महिला द्वारा गोठान में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन हेतु गठित स्व-सहायता समूह के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए समूह द्वारा 04 क्विंटल खाद उत्पादन कर लेम्प्स में विक्रय किया गया है। जिससे कुल राशि 1 हजार 350 रूपए का लाभ प्राप्त किया गया। महिला की आर्थिक स्थिति में सुधार देखकर ग्राम की अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित होकर आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रही है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news