बस्तर

कोरोना टीकाकरण के लिए घर-घर दस्तक देंगे भाजपा कार्यकर्ता
20-Mar-2021 8:41 PM
 कोरोना टीकाकरण के लिए घर-घर  दस्तक देंगे भाजपा कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 20मार्च। कोरोना टीकाकरण के लिए आमजन को जागरूक करने व अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर दस्तक देंगे व कोरोना से बचाव के लिए लोगो को प्रेरित करेंगे। प्रदेश संगठन के दिशानिर्देश पर भाजपा द्वारा कोरोना टीकाकरण कराने महाअभियान चलाया जायेगा। इस उद्देश्य को कार्यरूप देने आज भाजपा जिला कार्यालय में समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने ली व इस पुनीत कार्य में कार्यकर्ताओं से प्राणप्रण से जुटने आह्वान किया। जिले के सभी 11 मण्डलों में कोरोना टीकाकरण को गति देने पदाधिकारियों को दायित्व भी सौंपे जा रहे हैं। बस्तर जिले के टीकाकरण अभियान का प्रभारी भाजपा महामंत्री रामाश्रय सिंह को बनाया गया है।

आज बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र मानव सेवा है। कोरोना विश्वव्यापी महामारी है, जिसने बीते एक वर्ष में करोड़ो लोगो की जान ले ली। ऐसे कठिनतम समय में भाजपा कार्यकर्ता मानव सेवा का प्रतीक बने, यह इस अभियान का उद्देश्य है। श्री मण्डावी ने कहा कि भयावह कोरोनाकाल की विषम परिस्थतियों में भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाला है, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन भारत ने तैयार की और अब संपूर्ण देश में सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। हम प्रधानमंत्री श्री मोदी को साधुवाद प्रेषित करते है। महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता योजना बनाकर टीकाकरण को गति देने प्रयास करें, जनसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डे ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगो का सहयोग करे व जानकारी प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डे ने किया व आभार प्रदर्शन नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, अविनाश श्रीवास्तव , रामकुमारी यादव, आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, मनोहरदत्त तिवारी, राकेश तिवारी, मनोज पटेल,राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी, शंभूनाग, महेन्द्र पटेल, ममता पोटाई, त्रिवेणी रंधारी, शशिनाथ पाठक, गणेश काले, अभय दीक्षित, विक्रम सिंह यादव, मनोज जंघम, रवि कश्यप, प्रितेश राव, शिरिष मिश्रा, आलेख तिवारी, अभिषेक तिवारी, विनय राजू, प्रकाश झा, ब्रिजेश शर्मा, आशुतोष पाल, आनंद झा, आदित्य दीक्षित, नितेश सिंह चैहान, अमरनाथ झा, संजय चंद्राकर, शुभेन्द्र भदौरिया, जसप्रीत सिंह, ओमप्रकाश पासवान, रमेश नायडू, मयंक जैन आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news