सरगुजा

भाजपा महिला मोर्चा ने की अनशन करने वाले अफसर को सुरक्षा देने की मांग
18-May-2021 10:15 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने की अनशन करने वाले अफसर को सुरक्षा देने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 18 मई। भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा ने महासमुंद में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन करने वाले जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को सुरक्षा देने की मांग राज्यपाल से की है।

मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला तथा जिला उपाध्यक्ष मधु चौदाहा सहित भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम इस आशय का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे महिला बाल विकास अधिकारी को प्रदेश सरकार द्वारा प्रताडि़त करने का आरोप भी लगाया है। महिला मोर्चा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लीपापोती कर मामले को दबाने और एक मंत्री को बचाने का आरोप लगाते हुए मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news