सरगुजा

टूलकिट बनाकर मोदी सरकार को बदनाम करने कांग्रेस ने रची साजिश-अनुराग
19-May-2021 9:50 PM
 टूलकिट बनाकर मोदी सरकार को बदनाम करने कांग्रेस ने  रची साजिश-अनुराग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,19 मई। जिस तरीके से किसान आंदोलन के अंतर्गत एक साजिश रची गई थी और पर्यावरण कार्यकर्ता द्वारा टूलकिट को शेयर किया गया था। इसके बाद जो षड्यंत्र सरकार के खिलाफ रचा जा रहा था, उसका खुलासा हुआ था। दूसरा इसी प्रकार का टूलकिट महामारी काल में कांग्रेस की तरफ से सामने आया है, जिसमें कोरोना काल में मोदी सरकार को बदनाम करने अनेक प्रकार के षड्यंत्र की रचना की गई है। उक्त आरोप बुधवार को भाजपा संकल्प भवन में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने लगाया है।

टूलकिट को कांग्रेस के द्वारा तैयार करने की बात कहते हुए अनुराग सिंह देव ने कहा कि मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए काफी संख्या में लाशों को जलते हुए दिखाना, अस्पतालों में बिस्तर बुक कर लेना और फिर कांग्रेस के नेताओं के कहने पर बिस्तर प्रदान करना, ऑक्सीजन की कमी बताने से लेकर कई प्रकार के औजार इस टूलकिट में तैयार किए गए थे। विशेष रूप से कुंभ के मेले को प्रचारित करना की यह जो महामारी फैल रही है यह कुंभ के मेले के कारण फैल रही है। वैश्विक स्तर पर इन सभी चित्रों को शेयर करना। इसके साथ साथ जो नया वायरस आया है, उसे मोदी वायरस का नाम देना। यह भी इस टूलकिट में उल्लेख किया गया है। केंद्र से आए वेंटिलेटर खराब होने का ढोंग किया गया। वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैलाया गया। इस प्रकार के अनेकों भ्रम की स्थिति इस टूल किट में लिखी गई है।

अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह गंभीर मामला है। यह न केवल मानवता को शर्मसार वाला है बल्कि कोविड-19 की लड़ाई को और कमजोर करने वाला है। देश की सत्ता को एन केन तरीके से हथियाने का यह षड्यंत्र है। इसी को आज पूरे देश भर में भाजपा ने एक्सपोज किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news