बस्तर

टूलकिट षडय़ंत्र के विरोध में आज भाजपा का धरना
20-May-2021 8:47 PM
टूलकिट षडय़ंत्र के विरोध में आज भाजपा का धरना

जगदलपुर, 20 मई । टूलकिट के ज़रिये कांग्रेस द्वारा देश को बदनाम करने की घृणित राजनीतिक साजिश एवं छग के पूर्व मुख्यमंत्री,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी समूचे छत्तीसगढ़ में 21 मई को धरना प्रदर्शन करेगी। प्रांतीय आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ता अपने घरों के समक्ष दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विरोध में धरने पर बैठेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि कांग्रेस की देश विरोधी हरकतें बार बार उजागर हुई हैं।वर्तमान मामला कोरोना संकटकाल में महामारी से जूझ रहे देश को समूचे विश्व में बदनाम करने व भारत की छवि बिगाडऩे के कांग्रेस द्वारा किये जा रहे षडय़ंत्र का है।जिसका पुरजोर विरोध करने पर कांग्रेस की सरकार प्रदेश के भाजपा नेताओं पर कानूनी कार्यवाही करने का कुचक्र रच रही है। जिसके खिलाफ भाजपा कल शुक्रवार को मुखर होकर धरना प्रदर्शन करेगी।भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर जिले में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 21 मई को धरना कार्यक्रम में शामिल होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह व वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध भूपेश सरकार एफआईआर करा रही है।टूलकिट के ज़रिये भारत को बदनाम करने का कांग्रेस का कृत्य देशविरोधी है।जिसके विरोध में भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता कोरोना संबंधी गाईड लाईन का पालन करते हुए अपने घरों के सामने धरने पर बैठेंगे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news