बस्तर

भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना
20-May-2021 8:49 PM
 भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना

जगदलपुर, 20 मई। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रांतीय आह्वान पर आज अपने-अपने घरों के सामने  दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक धरना दिया। भाजपा महिला मोर्चा ने महासमुंद में हुए भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और रेडी टू ईट सामग्री खरीदी में अनियमितता के विरोध में महासमुंद महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले धरने पर बैठे थे। इन दो मामलों में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है।

 हमारी मांग है कि विगत 2 वर्षों में प्रदेश के सभी जिलों में हुई खरीदी व आबंटन की न्यायिक जांच की जाए।  महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता नाग ने कहा कि भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले अफसर सुधाकर बोदले को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाय एवं साथ ही संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

महिला मोर्चा के धरना प्रदर्शन में आज प्रमुख रूप से दीप्ति पांडे,रोशन सिसोदिया,किरण सेन,भारती श्रीवास्तव,माहेश्वरी ठाकुर,कृष्णा राय, त्रिवेणी रंधारी,रंजीता जोशी,मीना विश्वकर्मा,पवन गुप्ता,ममता सिंह राणा,बबली पाठक,संगीता मंडल सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news