बस्तर

टूलकिट केस, भाजपा नेताओं ने दी गिरफ्तारी
24-May-2021 8:56 PM
टूलकिट केस, भाजपा नेताओं ने दी गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 24 मई। टूलकिट मामले एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस राज्य सरकार द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशव्यापी आह्वान पर भाजपा के सभी आला नेताओं ने आज बस्तर जिले समस्त थाना-चौकी में अपनी गिरफ्तारियां दीं व विरोध के स्वर मुखर किये।

गिरफ्तारी देने वाले आला नेताओं ने प्रमुख रूप से भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफ ना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमचलचंद्र भंजदेव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी शामिल थे। टूलकिट मामले में भाजपा का आक्रामक रवैया बरकरार रहा। अपने तेवर तेज करते हुए भाजपा के बड़े नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज अपरान्ह 3 से शाम 5 के बीच 5 की संख्या में थानों के समक्ष पहुंच धरना दिया व गिरफ्तार हुये। पुलिस ने जिन्हें मुचलके पर रिहा किया।

भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की देश विरोधी नीति का विरोध सतत् जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में दमन राज चला रही है।

 भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव ने कहा कि समुचे छत्तीसगढ़ में आज भाजपा के द्वारा गिरफ्तारियां दी गई है। अनीति पर आमदा कांग्रेस का विरोध भाजपा करती रहेगी।

प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि टूलकिट मामले से कांग्रेस की नीयत और नीति देश के समक्ष उजागर हो गयी है। देश विरोधी ऐसे कृत्यों का विरोध भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर मामला दर्ज कर कांग्रेस सरकार दमन की राजनीति कर रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस के क्रियाकलापों के खिलाफ गिरफ्तारी देने पहुंचा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज जिले के सभी थाने-चौकी में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देकर प्रदर्शन किया।

आज जिले के थानों में गिरफ्तारी देने वालों में भाजपा नेताओं-पदाधिकारियों में बैदुराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डे, सुधीर पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, संजय पाण्डे, श्रीमती वेदवती कश्यप, दीप्ति पाण्डे, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, मनीष पारख, बृजेश भदौरिया, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, श्रीमती रामकुमारी यादव, वेदांत दीक्षित, संतोष बघेल, तरूण चोपड़ा, विजय तिवारी, विनायक गोयल, मनीराम कश्यप, रामानंद मिश्रा, पंकज आचार्य, अमर झा, तनिश जैन, राधेश्याम पंद्रे, गणेश नागवंशी, फुलसिंह सेठिया, संतोष बघेल, विजय पाण्डे, निर्देश दीवान, नारायण सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर आदि शामिल थे, भाजपा आईटी सेल के आशुतोष आचार्य, अभिषेक तिवारी, आनंद झा,प्रदीप पाढ़ी, चुम्मन पाण्डे आदि भी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news