सरगुजा
टूलकिट केस, कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
24-May-2021 8:59 PM
उदयपुर, 24 मई। पूर्व सांसद कमलभान सिंह के नेतृत्व में उदयपुर थाने के सामने भाजपा मंडल उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने टूलकिट मामले के विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन दोपहर 3 से शाम 4.30 बजे तक किया। इस दौरान राधेश्याम सिंह जिला मंत्री, अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष, प्रबोध सिंह महामंत्री संतोष जायसवाल, चंद्र बसु यादव, आईटी सेल के दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।