बस्तर

बस्तर भाजपा जिला उपाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
26-May-2021 8:45 PM
बस्तर भाजपा जिला उपाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर, 26 मई। भाजपा जिला बस्तर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष स्व.रघुवंश श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा डिमरापाल से मुक्तिधाम के लिए बुधवार को निकली, जिसमें शामिल होने सीमित संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए उनकी अंत्येष्टि की गई। अंत्येष्टि के बाद मुक्तिधाम में ही बस्तर जिला उपाध्यक्ष स्व रघुवंश श्रीवास्तव  एवं लोहंडीगुड़ा मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री आशा तंडु के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें 4 उनके परिवार से जिसमें देवेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश दलाई, पप्पू एवं राजू शामिल थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में बस्तर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही, जनपद उपाध्यक्ष सुब्रोतो विश्वास, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, राजेश शर्मा, राधेश्याम पद्रे, रोशन झा, सूरज नाग, गणेश नागवंशी, दयाराम बघेल मुक्तिधाम में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news