बस्तर

भाजपा का रक्तदान अभियान आज से, वर्चुअल तैयारी बैठक
27-May-2021 8:18 PM
   भाजपा का रक्तदान अभियान आज से, वर्चुअल तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 27 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम् सात वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी। शुक्रवार 28 से 30 मई तक तीन दिवसीय रक्तदान करने का आयोजन भाजयुमो सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ मिल कर करेंगे, जिसमें भाजपा ने छग में 50 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य तय किया है। आज जिला भाजपा व समस्त मंडल,मोर्चा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आहूत की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार के सात वर्ष के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके लिये 31 मई को शक्ति केन्द्र स्तर पर कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए सेवा ही संगठन के तहत कार्यक्रम होंगे। बूथ स्तर पर कितनों लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है, इसकी जानकारी लेकर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने कार्यकर्ता प्रेरित है। कोरोना संकट के समय भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा में अग्रणी रहे। श्री कावडिय़ा ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें व पार्टी के इन कार्यों को गंभीरता से पूरा करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर निरंतर सेवा कार्य हो, यह मंडल के पदाधिकारी सुनिश्चित करें। भाजपा के सभी कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं,कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने निरंतर सेवा भाव से कार्य किया है,यह सतत जारी रहेगा। मेरा बूथ, वैक्सीनेशन युक्त, कोरोना मुक्त इस नारे तहत समूचे जिले में कार्यकर्ता कार्य को अंजाम दें। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष स्व.रघुवंश श्रीवास्तव व लोहंडीगुडा़ मंडल महिला मोर्चा महामंत्री स्व.आशा तुंडू को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। 

बैठक का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, वेदप्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव,बाबुल नाग,सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, आलोक अवस्थी, मनोहर तिवारी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, विपिन मालवीय, प्रवीण सांखला,अनिल राव,महेन्द्र सेठिया,अशोक सिंह, सोमारू राम कश्यप, संतोष सिंह,बुधराम कोर्टाम,पुलकेश्वर पांडे, पुरूषोत्तम जोशी, सपन देवांगन, लोकेन्द्र ठाकुर, आशु आचार्य, तेजपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news