इतिहास

इतिहास में 15 जुलाई
15-Jul-2022 11:02 AM
इतिहास में 15 जुलाई

के. कामराज

  • 1606- डच चित्रकार और नक्काशीकार रेम्ब्रान्ट हरमेंसजन वन रिज्म का जन्म नीदरलैंड में हुआ था , जिन्होंने योरोपियन कला की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
  • 1783- भाप की पहली नाव (स्टीमबोट) पायरोस्केफ का परीक्षण फ्रान्स में किया गया।
  • 1941- हॉवर्ड फ्लोरी और नॉर्मन हीटले ने पेनिसिलिन का व्यापक तौर पर निर्माण किया।
  • 1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
  • 2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
  • 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
  • 2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
  • 2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
  • 2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियां तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
  • 1883 - प्रसिद्ध भारतीय व्यावसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ। 
  • 1885 - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ।
  • 1903 -  भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे के. कामराज का जन्म हुआ।
  • 1909 - आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ। 
  • 1967 - मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ। 
  • 1808 - ब्रिटेन के औद्योगिक रूपरेखाकार, म्यूजिय़म के निदेशक, लेखक सर हेनरी कोल का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले व्यावसायिक क्रिसमस कार्ड का प्रतिपादन किया। उन्होंने कला तथा विज्ञान की शिक्षा के विकास में कार्य किया।  (निधन-18 अप्रैल 1882)
  • 1922- अमेरिकी भौतिकशास्त्री  लियॉन मैक्स लीडरमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने म्युआन तथा न्यूट्रीनो की खोज तथा उनके अध्ययन के लिए मेल्विन श्वार्ट्ज़ और जैक स्टीनबर्गर के साथ सन् 1988 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1939 -स्विस मनोचिकित्सक  यूजीन ब्ल्यूलर का निधन हुआ, जिन्होंने मानसिक बीमारियों को समझने में अहम योगदान दिया। उन्होंने एक खास मानसिक रोग के लिए  स्किज़ोफ्रीनिया पद दिया, जिसे पहले डीमेन्टिया प्रीकॉक्स के नाम से जाना जाता था। (जन्म-30 अप्रैल 1857)
  • 1930 अमेरिकी चिकित्सक  रॉबर्ट अर्नेस्ट हाउस का निधन हुआ, जिन्होंने स्कोपोलमीन हाइड्रोब्रोमाइड के इंजेक्शन का इस्तेमाल ट्रूथ सीरम अर्थात सच बताने वाले द्रव के रूप में इस्तेमाल किया। (जन्म-3 अगस्ट 1875) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news