इतिहास

इतिहास में 24 जुलाई
24-Jul-2022 10:57 AM
इतिहास में 24 जुलाई
  • 24 जुलाई : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी
  • नयी दिल्ली, 24 जुलाई  (भाषा) । शह और मात के खेल शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस विजयलक्ष्मी ने वर्ष 2000 में 24 जुलाई के दिन देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था।
  • 25 मार्च 1979 को जन्मी विजयलक्ष्मी ने बड़ी कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतना शुरू कर दिया था। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रही और वर्ष 2000 में उन्हें देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल हुआ।
  • देश दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1793 : फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
  • 1823 : चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।
  • 1870 : अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत।
  • 1890 : सोवा बाजार क्लब ने पहली बार किसी इंग्लिश फुटबाल टीम :ईस्ट सरे: के खिलाफ जीत दर्ज की।
  • 1911 : हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।
  • 1923 : लौसन की संधि। स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
  • 1932 : रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना।
  • 1938 : इंस्टेंट काफी की खोज हुई।
  • 1969 : अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापिस लौटा।
  • 1974 : अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले से जुड़़े सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया।
  • 1987 : मशहूर उपन्यासकार जेफऱी आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता ।
  • 1989 : लोकसभा में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
  • 1999 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
  • 2000 : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।
  • 2005 : कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
  • 1911-हाइरैम बिंघम ने अमेरिका की इंका सभ्यता के विलुप्त शहर विल्कापैम्पा की खोज की, जिसे आज माचू पिच्चू के नाम से जानते हैं।
  • 1938 -नेस्ले कंपनी ने नेस्कैफे नाम से इन्स्टैण्ट कॉफी स्विटजऱलैण्ड में बेचना शुरू किया।
  • 1999 - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम सार्वभौमिक महिला धर्मसभा  का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
  • 2002 - यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
  • 2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
  • 2005 - कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
  • 2006 - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
  • 2008 - फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
  • 1937 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1985 - प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ। 
  • 1911 - प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ। 
  • 1980 -  भारतीय अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ। 
  • 1886- ंग्रेज़ रसायनज्ञ और खगोलशास्त्री सर विलियम डी विवेलेस्ली का जन्म हुआ,  जिन्होंने रंगीन फोटोग्राफी तथा रंग-दर्शन का अन्वेषण किया। (निधन-3 दिसम्बर 1920) 
  • 1974 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  सर जेम्स चैड्विक का निधन हुआ, जिन्हें न्यूट्रॉन की खोज करने के लिए 1935 में नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अल्फा कण के प्रकीर्णन तथा परमाणु की संरचना पर काफी काम किया। (जन्म-20 अक्टूबर 1891)
  • 1951- अमेरिकन रसायनशास्त्री अल्बर्ट कूम्ब्स बार्नेस  का निधन हुआ, जिन्होंने एन्टिसेप्टिक ऐर्गास्टेरॉल (1902) की खोज की। यह एक सिल्वर-प्रोटीन यौगिक है जो जलीय घोल में इस्तेमाल होता है। बार्नेस का सोचना था कि वह अपने कार्यों द्वारा नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। (जन्म-2 जनवरी 1872)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news