इतिहास

इतिहास में 28 जुलाई
28-Jul-2022 12:02 PM
इतिहास में 28 जुलाई

जेम्स हर्शेल

  • 28 जुलाई : फिंगर प्रिंट को पहचान का जरिया बताने वाले जेम्स हर्शेल का जन्मदिन
  • नयी दिल्ली, 28 जुलाई : हर इनसानी चेहरा दूसरे से अलहदा होता है, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन एक समय यह बात किसी को नहीं पता थी कि हर इनसान के एक जैसे दिखने वाले हाथों की उंगलियों की लकीरें भी अलग-अलग होती हैं। सर विलियम जेम्स हर्शेल ने सबसे पहले इस बात का पता लगाया और हस्ताक्षर की बजाय उंगलियों की छाप को पहचान का बेहतर माध्यम करार दिया। हर्शेल का जन्म 28 जुलाई को ही हुआ था।
  • हाथ से लिखे शब्दों की नकल तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर इनसान की उंगलियों की छाप एक दूसरे से अलग होती है और उसकी नकल कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज इसे पहचान के सबसे सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
  • देश दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1586 : इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
  • 1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
  • 1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1858 : सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
  • 1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
  • 1914 : प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।
  • 1914 : एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
  • 1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म। 28 जुलाई को ही विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
  • 1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
  • 1979 : चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बने।
  • 1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
  • 2001 : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
  • 2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
  • 2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी :आईआरए: ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।
  • 1586- सर थॉमस हैरियट ने यूरोप के लोगों को आलू से परिचित कराया।
  • 1858 -पहली बार शिनाख्त के लिए उंगलियों के निशान इस्तेमाल किए गए।
  • 1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
  • 2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
  • 2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
  • 2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
  • 2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
  • 2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
  • 1922- स्विस समुद विज्ञानी, अर्थशास्त्री और भौतिकशास्त्री जैकस (अर्नेस्ट ज्यां) पिकार्ड का जन्म हुआ,  जिन्होंने अपने पिता आगस्ट पिकार्ड के साथ बैथिस्केप के निर्माण में सहायता की जो गहरे समुद्र में जांच पड़ताल के काम आता है।
  • 1915- अमेरिकी भौतिकशास्त्री चाल्र्स हार्ड टाउन्स  का जन्म हुआ, जिन्हें लेजऱ तथा मेजऱ के आविष्कार में योगदान के लिए सोवियत भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर एम. पोखोरोव और निकोलेय जी. बैसोव के साथ 1964 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 2000- अंग्रेज़ जैव भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक का निधन हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिन्स के साथ डी.एन.ए. की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया, जिसके लिए उन्हें सन् 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 जून 1916) 
  • 1968 -  जर्मन रसायनज्ञ  ओट्टो हॉन का निधन हुआ, जिन्होंने   फ्रीट्ज़ स्ट्रॉसमैन के साथ नाभिकीय विखंडन की खोज के लिए जाने जाते हैं। इन्हें 1944 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तथा 1966 में स्ट्रासमैन एवं लीज़ माइटनर के साथ एनरिको फर्मी पुरस्कार दिया गया। (जन्म-8 मार्च 1879)। भाषा: 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news