इतिहास

इतिहास में 1 अगस्त
01-Aug-2022 10:23 AM
इतिहास में 1 अगस्त

1 अगस्त : असहयोग आंदोलन की शुरूआत का दिन, अंग्रेजी शासन की नींव हिली

नयी दिल्ली, 1 अगस्त (भाषा)। अंग्रेज हुक्मरानों की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने 1920 में एक अगस्त को असहयोग आंदोलन की शुरूआत की। आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया। वकीलों ने अदालतों का बहिष्कार कर दिया। कई कस्बों और नगरों में श्रमिक हड़ताल पर चले गए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1921 में 396 हड़तालें हुईं जिनमें छह लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 70 लाख कार्य दिवसों का नुकसान हुआ।

शहरों से लेकर गांव देहात में इस आंदोलन का असर दिखाई देने लगा और सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद असहयोग आंदोलन से पहली बार अंग्रेजी राज की नींव हिल गई।

फरवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा पुरवा में एक थाने पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी। हिंसा की इस घटना के बाद गांधी जी ने यह आंदोलन तत्काल वापस ले लिया।

देश दुनिया के इतिहास में एक अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1831 : नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।

1883 : ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।

1916 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।

1920 : महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

1932 : जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।

1953 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।

1953 : देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।

1957 : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना।

1960 : पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई।

1975 : दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।

1995 : हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

2004 : श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता। 2006 : जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

2007 : वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते। 2021: बैडमिंटन खिलाड़ी वीपी संधू ने चीन की जियाओ को हराकर तोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

2021: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो में ग्रेट ब्रिटेन को हरा कर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पाई।

2021: भारत ने अगस्त के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

1774-जोजफ़ प्रीस्ट्ले ने एक गैस को पहचाना जिसे उन्होंने डीफ्लोजिस्टिकेटेड वायु कहा और बाद में जो आक्सीजन के नाम से जानी जाती है।
1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।
1995 - हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2000 - ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
2005 - सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।
2006 - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007 - वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छह सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008 - अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
1882 - स्वतंत्रता सेनानीपुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म हुआ।  
1899 - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म हुआ।   
1913 - प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता एवं फि़ल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म हुआ।  
1932 - फि़ल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ।  
1955 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म हुआ।  
1913 -  हिन्दी के महान और प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का निधन हुआ।
1920 -  विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ।
1999 - भारतीय मूल के लेखक निराद सी. चौधरी का निधन हुआ।  
2008 - भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन हुआ। 
1870 - रूस के जैवरसायनज्ञ इल्या इवानोविच इवानोव का जन्म हुआ, जो पालतू जानवरों के कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक के विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्पैलेन्जऩी (जिन्होंने खोजा कि यह सम्भव है) के कार्य को आगे बढ़ाया और वर्ष 1901 में कृत्रिम गर्भाधान के पहले केन्द्र की स्थापना की। (निधन-20 मार्च 1932)
1885 - वैज्ञानिक जॉर्ज चाल्र्स वॉन हैवेसी का जन्म हुआ, जिन्हें  आइसोटोपिक ट्रेसर तकनीक के विकास के लिए 1943 का नोबेल पुरस्कार मिला। यह विधि जैविक प्रक्रियाओं को समझने में बहुत उपयोगी है। (निधन-5 जुलाई 1966) 
1919-जर्मन अन्वेषक  आस्कर हैमरस्टीन का निधन हुआ, जिन्होंने सिगार का निर्माण किया, थिएटर बनाए। इनका जन्म स्टेटिन (पोलैण्ड) में हुआ, पर फिर वे 1863 में न्यूयॉर्क चले गए जहाँ उन्होंने सिगार के कारखाने में काम किया और खुद सिगार बनाना शुरू किया। फिर उन्होंने सिगार रोलिंग मशीन तथा थिएटर के डिज़ाइन बनाए। (जन्म- 8 मई 1847) 
महत्वपूर्ण दिवस-विश्व स्तनपान दिवस।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news