इतिहास

इतिहास में 10 अगस्त
10-Aug-2022 11:52 AM
इतिहास में 10 अगस्त
  • 10 अगस्त : स्पाइडरमैन का चरित्र पहली बार कॉमिक बुक में नजर आया
  • नयी दिल्ली, 10 अगस्त : साल के आठवें महीने का दसवां दिन कई छोटी बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इनमें एक दिलचस्प खबर यह है कि बच्चों का चहेता आभासी चरित्र स्पाइडरमैन पहली बार कॉमिक बुक में नजर आया। इसे बच्चों ने इतना पसंद किया कि बाद में यह कार्टून और फिर फिल्मों के पर्दे पर भी नजर आया। गरीबों और मजलूमों का मसीहा स्पाइडरमैन लंबे वक्त तक दुनियाभर में बच्चों का पसंदीदा चरित्र रहा।
  • देश दुनिया के इतिहास में दस अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 1809 : इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।
  • 1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।
  • 1831: कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।
  • 1894 : देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म।
  • 1966 : अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।
  • 1962 : आज ही के दिन बच्‍चों का च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।
  • 1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।
  • 2004 : संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
  • 1889-36 फीट लम्बे और 15 फीट ऊंचे मैमथ का जीवाश्म सैन्ट जेम्स, नेब्रास्का में प्राप्त हुआ।
  • 1897-डॉ. फेलिक्स हॉफमैन ने सफलतापूर्वक ऐसिटाइलसैलिसिलिक एसिड (एस्पिरिन) को शुद्ध रूप में तैयार किया।
  • 1920 -प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त सेना उसमानी साम्राज्य के बीच होने वाले इस समझौते के आधार पर उसमानी शासन को अपने 80 प्रतिशत भाग से हाथ धोना पड़ा।
  • 1937 -चीन के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों तियांग तेसे और केन्टोन पर अधिकार के लिए चीन और जापान के मध्य दो वर्षीय हुआ। केन्टोन दक्षिणी चीन की एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। जापान ने इस बंदरगाह और चीन के दूसरे क्षेत्रों पर आक्रमण कर दिया था। चीन ने अपने क्षेत्रों की रक्षा के लिए दो वर्ष तक युद्ध किया किंतु भारी क्षति उठाने के बाद 25 बप्रैल सन 1929 ईसवी को चीनियों कौ पराजय हुई और केंटोन पर जापान का अधिकार हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ होते ही जापान ने चीन के और भी कई क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया।
  • 1999 - चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
  • 2000 - श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानायके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
  • 2001 - अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
  • 2004 - संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
  • 2006 - तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गए।
  • 2008 - अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी। चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
  • 1860 -हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान  विष्णुनारायण भातखंडे का जन्म हुआ। 
  • 1894 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि का जन्म हुआ। 
  • 1963 - भारतीय डाकू फूलन देवी का जन्म हुआ।  
  • 1995 -प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ।  
  • 1909 -अमेरिकी अन्वेषक और संगीत के यंत्रों के निर्माता लियो फेन्डर का जन्म हुआ, जिन्होंने  इलेक्ट्रिक गिटार का आविष्कार किया। (निधन-21 मार्च 1991)
  • 1915-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री हेनरी ग्वेन जेफरीज़ मोजले का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांक पर निर्भर करते हैं। (जन्म-23 नवम्बर 1887) 
  • 1929-डच चिकित्सक  ऐलेटा हेनरिएट जैकब्स का निधन हुआ, जो परिवार नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी थीं। उन्होंने पहला जन्म नियंत्रण चिकित्सालय खोला। वे नीदरलैन्ड की पहली महिला थीं जिन्होंने चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की और पहली महिला चिकित्सक बनीं। (जन्म-9 फरवरी 1854)। (भाषा) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news