इतिहास

इतिहास में 11 जनवरी
11-Jan-2023 11:18 AM
इतिहास में 11 जनवरी
  • 1966 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हो गया था
  • नयी दिल्ली, 11 जनवरी। देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का 11 जनवरी 1966 को निधन हुआ था। अपनी साफ-सुथरी छवि और सादगी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। ताशकंद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 11 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :- 1569 : इंग्लैंड में पहली लॉटरी की शुरुआत।
  • 1613 : मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में फैक्टरी लगाने की इजाजत दी।
  • 1922 : डायबिटीज के मरीजों को पहली बार इंसुलिन दी गई।
  • 1942 : द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
  • 1954 : बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी का जन्‍म।
  • 1962 : पेरू के उत्तरी-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में पत्थरों और बर्फ की बड़ी-बड़ी चट्टानों के सरकने से कई गांव और शहर उसकी तह के नीचे दब गए, घटना में कम से कम दो हज़ार लोगों की मौत हुई।
  • 1966 : तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री का ताशकंद में निधन। वह वहां पाकिस्तान के साथ शिखर बैठक में हिस्सा लेने गए थे।
  • 1972 : बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
  • 1998 : अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवों पर हुए हमलों के लिए इस्लामी चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया। इन हमलों में 100 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2001 : भारत और इंडोनिशया के बीच पहली बार रक्षा समझौता।
  • 2021 : विरासत संरक्षण समिति ने भारत के नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी दी।
  • 2021 : पोप फ्रांसिस ने गिरजाघर के नियमों में बदलाव कर महिलाओं को प्रार्थना के दौरान गोस्पेल पढ़ने सहित अन्य कार्य करने की अनुमति दी। हालांकि, वे अभी भी पादरी नहीं बन सकतीं।
  •  
  • 1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारंभ हुआ।
  • 1613 - जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
  • 1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
  • 1922 - लियोनार्ड थॉमसन पहले व्यक्ति थे जिन्हें इंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह रोग के उपचार के रूप में दिया गया। इससे पहले मधुमेह एक ऐसा रोग हुआ करता था जिसका पता लगने के महीनों या हफ्तों में ही रोगी की मौत हो जाती थी। थॉमसन को जेम्स कॉलिप द्वारा विकसित किए इन्सुलिन का डोज़ दिया गया जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और वह मधुमेह के साथ 13 साल तक जीवित रहे।
  • 1954-पहली बार यूनाइटेड किंगडम के बी.बी.सी. टेलिविजऩ पर मौसम का पूर्वानुमान दिखाया गया। इसे बी.बी.सी. के लाइम ग्रोव स्टूडियो से प्रसारित किया गया। जिसमें मौसम विभाग के जॉर्ज कावलिंग ने चित्रफलक पर पिन से लगे हुए हाथ से बने हुए दो चार्ट लेकर प्रस्तुत किया।
  • 1955 - भारत के अख़बारी कागज़़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
  • 1999 - भारत में शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
  • 2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
  • 2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। 
  • 1966 - स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ।  
  • 2008 - सर एडमंड हिलेरी का निधन हुआ जिन्होंने शेरपा तेनजि़ंग के साथ माउंट एवरेस्ट पर कदम रखा था। 
  • 1872- अमेरिका के अन्वेषक और रेडियो संचार के अग्रणी और संचार अभियान्त्रिकी के जाने माने शिक्षक जार्ज वाशिंगटन पियर्सका जन्म हुआ, जिन्होंने पियर्स ऑसिलेटर की खोज की जो क्वार्ट्ज़ क्रिस्टल के प्रयोग से रेडियो ट्रान्समिशन को ठीक-ठीक तथा नियत आवृत्ति में रखता है और फ्रीक्वेन्सी मीटर को समान परिशुद्धता प्रदान करता है। (निधन- 25 अगस्त 1956)
  • 1889-अमेरिका के आनुवांशिकीविद् केल्विन ब्लैकमैन ब्रिजेस का जन्म हुआ,  जिन्होंने फलमक्खी (ड्रॉसोफिला मेलेनोगैस्टर) पर प्रयोग कर के आनुवांशिकी में गुणसूत्रों की भूमिका के बारे में उन्नत समझ विकसित की। उन्होंने 1910 में थॉमस हन्ट मॉर्गन के साथ प्रयोगशाला सहायक के रूप में काम करना शुरू किया और यह जानने का प्रयत्न किया कि गुणसूत्रों में परिवर्तन होने पर वंशानुगत परिवर्तनों पर कैसा प्रभाव पड़ता है।  (निधन- 27 दिसम्बर 1938)
  • 1991-अमेरिकन भौतिकशास्त्री  कार्ल डेविड एन्डरसन का निधन हुआ, जिन्होंने ऑस्ट्रिया के विक्टर फ्रान्सिस हेस्स के साथ पॉजि़ट्रॉन की खोज की। इसके लिए उन्हें 1936 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म-3 सितम्बर 1905)
  • 1882 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक थ्योडोर श्वॉन का निधन हुआ,  जिन्होंने कोशिका विभाजन द्वारा यह बताया कि कोशिका जीवों की आधारभूत इकाई है जो हमारे प्रारम्भिक भाग (दांत, हड्डियां, मांस, उपास्थियां और स्नायु तंत्र आदि) का निर्माण करती है। उन्होंने कोशिका सिद्धान्त तथा आधुनिक ऊतक विज्ञान की नींव रखी। उन्होंने किण्वन (फर्मेन्टेशन) पर भी काम किया, तथा पेप्सिन नामक एन्ज़ाइम की खोज की। (जन्म-7 दिसम्बर 1810) (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news