इतिहास

इतिहास में 11 फरवरी
11-Feb-2023 11:51 AM
इतिहास में 11 फरवरी
  • नयी दिल्ली, 11 फरवरी। साल के दूसरे महीने का 11वां दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का साक्षी रहा। यह दिन विश्व की महान हस्तियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया।
  • दक्षिण अफ़्रीका में रंग-भेद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 27 साल की क़ैद के बाद 11 फरवरी 1990 को ही रिहाई मिली थी। उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी।
  • 11 फरवरी 1979 का दिन ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनी के लिए भी एक नयी जिंदगी का पैगाम लेकर आया था जब निर्वासन से लौटने के 10 दिन बाद ही उनके लिए सत्ता के रास्ते खुल गए। इसी तरह 2011 में 11 फरवरी का ही दिन था, जब मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को 30 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ देना पड़ा।
  • देश-दुनिया के इतिहास में 11 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
  • 1847 : अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म। एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।
  • 1933 : गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन ‘हरिजन’ का पहला अंक पुणे से प्रकाशित।
  • 1956 : ब्रिटेन के दो राजनयिक जो पांच वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, सोवियत संघ में दोबारा दिखे।
  • 1963 : वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से पहले सोवियत संघ ने भारत को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का जो वादा किया था, उसकी पहली खेप के तौर पर चार विमान बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे।
  • 1975 : एडवर्ड हीथ के स्थान पर मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुना गया।
  • 1977 : देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन।
  • 1979 : आयतुल्लाह खामेनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया। सेना अपनी बैरकों में वापस लौट गई और मौजूदा शासन को बचाने के लिए हथियार उठाने से इंकार कर दिया।
  • 1990 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया।
  • 1997 : भारतीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया।
  • 2003 : इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से इंकार कर दिया क्योंकि वह जिम्बाब्वे में खेला जाने वाला था। विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल के कारण मैच न खेलने का यह अपने आप में पहला वाकया था।
  • 2003 : सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।
  • 2005 - पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।
  • 2007 - हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण।
  • 2009 : असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
  • 2010 : भारत और ब्रिटेन के बीच असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर। 
  • 1794 -यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
  • 1826 - लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नाम से की गई।
  • 1889 - जापान में संविधान लागू हुआ।
  • 1922- एक कुत्ते में इंसुलिन के द्वारा मधुमेह का इलाज किया गया। कनाडा के चिकित्सक फ्रेड्रिक बैन्टिंग तथा उनके सहायक चाल्र्स बेस्ट द्वारा इस विषय पर उनके पहले शोध-पत्र में इसकी घोषणा की गई।
  • 1929 - लैटर्न संधि के तहत स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
  • 1933 - गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
  • 1942 - प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।
  • 1963 - अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
  • 1970 -ओसुमी-5 नाम के उपग्रह को प्रक्षेपित करने के बाद जापान चौथा देश बन गया जिसका उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित हुआ। पहले चार ओसुमी असफल हो गए थे।
  • 1964 - ताइवान ने फ्रांस के साथ अपने राजनैतिक संबंध समाप्त किये। 
  • 1974 - मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1975 - ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।
  • 1990 -दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किए गए।
  • 1999 - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खऱीदने की घोषणा, अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल के अध्यक्ष नियुक्त।
  • 1977 - भारत के पांचवे राष्ट्रपति फख़़रुद्दीन अली अहमद का निधन हुआ। 
  • 1993 -  प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन हुआ। 
  • 1898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री लियो ज़ीलार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने एनरिको फर्मी के साथ मिलकर 2 दिसम्बर 1945 में पहला नाभिक सयंत्र निर्मित किया जिसमें निरन्तर श्रृंखला अभिक्रिया होती थी।(निधन-30 मई 1964)
  • 1847 -अमेरिकी आविष्कारक  थॉमस अल्वा ऐडिसन का जन्म हुआ,  जिनके नाम कुल 1093 पेटेन्ट हासिल करने का विश्व कीर्तिमान है। उन्होंने पहली अनुसंधान प्रयोगशाला विकसित की और 1879 में बिजली के बल्ब का आविष्कार किया। सन् 1880 में उन्होंने चलचित्र का निर्माण किया। (निधन- 30 अक्टूबर 1931)
  • 1839-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और रसायनज्ञ  जे. विलार्ड गिब्स का जन्म हुआ,  जिन्हें सदिश विश्लेषण के लिए तथा भौतिकीय रसायन विज्ञान में दिए उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। (निधन-28 अप्रैल 1903)
  • 1973- जर्मन भौतिकशास्त्री जोहानेस हैन्स डेनिएल जेन्सन का निधन हुआ,  जिन्होंने प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की नाभिकीय संरचना का कक्षा सिद्धांत प्रस्तुत किया। जेन्सन को उनके नाभिक के नमूने के लिए 1963 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 25 जून 1907)।
  • (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news