इतिहास
इतिहास में 19 जुलाई
19-Jul-2023 10:21 AM

- 19 जुलाई : देश के 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण
- नयी दिल्ली, 19 जुलाई। देश के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्ज़ा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया, जिसके तहत सात और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1827 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्म।
- 1848 : न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।
- 1870 : फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। इससे पहले दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
- 1940 : एडोल्फ हिटलर ने ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
- 1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
- 1969 : भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
- 1974 : क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।
- 2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2004 : तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
- 2005 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
- 2008 : अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2021: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 31 लोगों की मौत हुई।
- 2021: इंग्लैंड में लॉकडाउन, मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया। (भाषा)