इतिहास

आज का इतिहास 13 मई
13-May-2019
आज का इतिहास 13 मई

वे भारत के तीसरे राष्ट्रपति तथा प्रमुख शिक्षाविद थे. आज ही के दिन 1967 में उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का पद संभाला था.

बात हो रही है भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन की. वह भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे. तीन मई 1969 को असामयिक मृत्यु के कारण वह राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. वह 1957 से 1962 तक बिहार के राज्यपाल और 1962 से 1967 तक भारत के उपराष्ट्रपति भी रहे. उन्हें वर्ष 1963 मे भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

डॉ जाकिर हुसैन का जन्म हैदराबाद में हुआ था. लेकिन बाद में उनके पिता उत्तर प्रदेश के शहर कायमगंज रहने आ गए. डॉक्टर हुसैन यहीं बड़े हुए. भारत में शैक्षिक ढांचे को खड़ा करने में उनका अहम योगदान रहा. वह अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री के लिए जर्मनी के बर्लिन विश्वविद्यालय गए और लौट कर 1920 में उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की स्थापना में खास योगदान दिया तथा इसके उपकुलपति बने. स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात उन्होंने विभाजन के दौरान सख्तियां झेल चुके अलीगढ़ विश्वविद्यालय के उपकुलपति का पद संभाला. महात्मा गांधी के निमन्त्रण पर वह प्राथमिक शिक्षा के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष भी बने, जिसकी स्थापना 1937 में स्कूलों के लिए गांधीवादी पाठ्यक्रम बनाने के लिए हुई थी.

वे भारतीय प्रेस आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अन्तरराष्ट्रीय शिक्षा सेवा तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से भी जुड़े रहे. 1956-58 में वह संयुक्त राष्ट्र संगठन यूनेस्को की कार्यकारी समिति में भी रहे.

  • 1913-पहला चार इंजन का वायुयान बना और उड़ा।
  • 1890- निकोला टेस्ला को इलेक्ट्रिक जेनरेटर के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1918 - भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये।
  • 1995 - चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
  • 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के खिलाफ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की, जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी, ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फि़ट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
  • 1999 - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढऩे वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
  • 2000 - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का खिताब जीता।
  • 2003 - रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
  • 2008 - पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
  • 2010 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • 1905 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति फख़़रुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ। आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा।
  • 2001-अंग्रेज़ी के उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक आर. के. नारायण का निधन हुआ, जिनकी किताब मालगुडी डेज ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।  
  • 1857- ब्रिटेन के जीवाणु विज्ञानी सर रॉनल्ड रोस का जन्म हुआ, जिन्हें मादा ऐनोफेलीज मच्छर में मलेरिया परजीवी की खोज करने के लिए सन् 1902 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-16 सितम्बर 1932)
  • 1893-  अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हेनरी एलेक्ज़ेण्डर म्यूरे का जन्म हुआ,  जिन्होंने मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास पर सिद्धांत दिया जिसके अनुसार मनुष्य का व्यक्तित्व उसकी जन्मजात आवश्यकताओं तथा उसके भौतिक और सामाजिक पर्यावरण से उसके परस्पर सम्बन्धों पर निर्भर करता है। (निधन-23 जून 1988)
  • 1878- अमेरिका के महान वैज्ञानिकों में से एक  जोजफ़़ हेनरी का निधन हुआ, उन्होंने टेलीग्राफ के विकास में मदद की, तथा विद्युत संबन्धी कुछ सिद्धांत दिए। (जन्म-17 दिसम्बर 1797)
  • 1884- अमेरिकी आविष्कारक  साइरस हॉल मैक्काॉरमिक का निधन हुआ, जिन्होंने पहली व्यावसायिक रूप से सफल कटाई मशीन का निर्माण किया। सन् 1831 में साइरस ने जनता के सामने अपनी मशीन प्रदर्शित की तथा 4 फीट के पट्टे को काटा। सन् 1834 में उन्होंने उसे पेटेन्ट कराया।  (जन्म-15 फरवरी 1809)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news