इतिहास

आज का इतिहास 8 जुलाई
08-Jul-2019
आज का इतिहास 8 जुलाई

2000 साल से भी पहले दुनिया का सबसे मशहूर शहर इसी दिन को पैदा हुआ. कला, रोमांच और प्यार के लिए जाने जाना वाला यह शहर अब भी लाखों पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है.
पैरिस के बारे में कहा जाता है कि शहर ईसापूर्व 250 में स्थापित हुआ. उस वक्त पारीसी नाम के एक कबीले के लोग सेन नदी पर एक द्वीप पर बस गए. उस वक्त फ्रांस में गॉल कबीलों के लोग रहते थे. ईसापूर्व 52 में रोमन सम्राट जूलियस सीजर ने इलाके पर कब्जा कर लिया और उसे लूटीशिया का नाम दिया. लैटिन में इसका मतलब है एक ऐसी बस्ती, जो पानी के बीच बनी हो.
धीरे धीरे यह बस्ती फैलने लगी और लूटीशिया का नाम पैरिस में बदल दिया गया. साल 978 में पैरिस औपचारिक तौर पर फ्रांस की राजधानी बना. जैसे जैसे शहर बढ़ा, वैसे वैसे सेन के पश्चिमी तट पर बुद्धिजीवी और पूर्वी तट पर व्यापारी बसने लगे. 15वीं शताब्दी से लेकर 17वीं शताब्दी तक फ्रेंच रेनेसां के दौरान पैरिस में कला और विज्ञान को खूब प्रोत्साहन मिला. 1860 में फ्रेंच इम्प्रेशनिस्ट कलाकारों ने कला जगत में अपनी छाप छोड़ी. क्लोद मोने और पियेर ओगुस्त रेन्वार आज भी दुनिया के सबसे अहम कलाकारों में गिने जाते हैं.
आज पैरिस में करीब 20 लाख लोग रहते हैं और आइफेल टावर इस शहर का सबसे मशहूर प्रतीक है.

  • 1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
  • 1800 -चेचक का टीके का सफल प्रयोग हुआ।
  • 1856 -चाल्र्स ई. बैन्र्स ने क्रैंक चालित मशीनगन का पेटेन्ट कराया।
  • 1858 - ग्वालियर के कि़ले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी।
  • 1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
  • 1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
  • 1975 -  म्यांमार के बगां में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की क्षति हुई।
  • 1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
  • 1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
  • 2002 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
  • 2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गए।
  • 2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
  • 2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
  • 1914 - भारतीय माक्र्सवादी राजनीतिज्ञ और भारत में सबसे लंबे समय तक किसी राज्य (पश्चिम बंगाल) के मुख्यमंत्री रहे  ज्योति बसु का जन्म हुआ।  
  • 1958 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्म हुआ। 
  • 1972-भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रहे सौरव गांगुली का जन्म हुआ।
  • 2007-भारत के 11 वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का निधन हुआ।  
  • 1904-  गणितज्ञ हेनरी कार्टन का जन्म हुआ। जिनका जन्म फ्रांस में हुआ। उन्होंने आधारभूत गणित पर काम किया। बीजगणितीय सांस्थितिकी और गतिज सिद्धान्त पर इनके कार्य बहुत मायने रखते हैं।
  • 1894-रूसी भौतिक शास्त्री प्योट्र लियोनिडोविच कैपिट्सा का जन्म हुआ, जिन्हें 1978 में भौतिकशास्त्र में आधारभूत उच्च चुम्बकीयक्षेत्र तथा अल्पतापमान भौतिकी में कार्य करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-8 अप्रैल 1984)
  • 1979 - वैज्ञानिक रॉबट्र्स बर्न्स वुडवर्ड का निधन हुआ, जो एक रसायनज्ञ थे जो गुआनिन, कोलेस्ट्रॉल तथा कॉर्टिज़ोन सहित कई जटिल कार्बनयुक्त यौगिकों के संश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 10 अप्रैल 1917)
  • 1695 -डच गणितज्ञ, खगोलशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री क्रिस्टिएन हाइगैन का निधन हुआ, जिन्होंने  प्रकाश के तरंग सिद्धांत की स्थापना की। उन्होंने शनि के छल्लों का सही रूप ज्ञात किया। (जन्म 14 अप्रैल 1629)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news