इतिहास

इतिहास में आज 10अगस्त
10-Aug-2019
इतिहास में आज 10अगस्त

उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत के विद्वान विष्णु नारायण भातखंडे का आज जन्मदिन है. हिंदुस्तानी संगीत को एक नई दिशा देने वाले भातखंडे आज ही के दिन 1860 में पैदा हुए थे.
पेशे से वकील रहे विष्णु नारायण भातखंडे ने संगीत को आधुनिक स्वरूप दिया. इसे ही आज भी पूरे भारत में इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं उन्होंने दशकों से मौखिक परंपरा में चल रहे भारतीय संगीत को एक लिखित स्वरूप भी दिया.
पहले रागों को राग, रागिनी और पुत्र यानि बच्चे, ऐसा बांटा जाता था. लेकिन उन्होंने पाया कि संस्कृत में दिए गए विवरण से राग मेल नहीं खाता. उन्होंने आम जनता को समझ में आने वाली भाषा में राग समझाए और ऐसी कई बंदिशों की रचना की जिससे राग का पूरा विवरण मिल जाता. इसके लिए उन्होंने कर्नाटक संगीत के लक्षण गीत अपनाए. और ठाठ पद्धति का विकास किया.
1887 में पढ़ाई बाद के बाद कराची हाईकोर्ट में वकील के तौर पर काम करने वाले भातखंडे ने पत्नी और बेटी की मौत के बाद नौकरी छोड़ दी. और अपना पूरा समय भारतीय संगीत को समझने और एक नई पद्धति बनाने में बिताया. इस दौरान उन्होंने संगीत के गढ़ रहे बरोडा, ग्वालियर और रामपुर की यात्रा की.
संगीत के बारे में उन्होंने स्वर मलिका नाम की किताब छापी जिसमें रागों की सारी जानकारी थी. उनकी किताब हिंदुस्तानी संगीत पद्धति आज भी काम में आती है और संगीत सीखने वाले छात्रों का मार्गदर्शन करती है. उनका नोटेशन सिस्टम मानक बना रहा हालांकि बाद में उसमें पंडित डीवी पलूस्कर, विनायक नारायण पटवर्धन और पंडित ओंकार नाथ ठाकुर ने कुछ बदलाव किए.

  • 1889-36 फीट लम्बे और 15 फीट ऊंचे मैमथ का जीवाश्म सैन्ट जेम्स, नेब्रास्का में प्राप्त हुआ।
  • 1897-डॉ. फेलिक्स हॉफमैन ने सफलतापूर्वक ऐसिटाइलसैलिसिलिक एसिड (एस्पिरिन) को शुद्ध रूप में तैयार किया।
  • 1920 -प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किए। संयुक्त सेना उसमानी साम्राज्य के बीच होने वाले इस समझौते के आधार पर उसमानी शासन को अपने 80 प्रतिशत भाग से हाथ धोना पड़ा।
  • 1937 -चीन के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों तियांग तेसे और केन्टोन पर अधिकार के लिए चीन और जापान के मध्य दो वर्षीय हुआ। केन्टोन दक्षिणी चीन की एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। जापान ने इस बंदरगाह और चीन के दूसरे क्षेत्रों पर आक्रमण कर दिया था। चीन ने अपने क्षेत्रों की रक्षा के लिए दो वर्ष तक युद्ध किया किंतु भारी क्षति उठाने के बाद 25 बप्रैल सन 1929 ईसवी को चीनियों कौ पराजय हुई और केंटोन पर जापान का अधिकार हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ होते ही जापान ने चीन के और भी कई क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया।
  • 1999 - चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
  • 2000 - श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानायके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
  • 2001 - अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
  • 2004 - संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
  • 2006 - तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गए।
  • 2008 - अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी। चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
  • 1860 -हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान  विष्णुनारायण भातखंडे का जन्म हुआ। 
  • 1894 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी. वी. गिरि का जन्म हुआ। 
  • 1963 - भारतीय डाकू फूलन देवी का जन्म हुआ।  
  • 1995 -प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ।  
  • 1909 -अमेरिकी अन्वेषक और संगीत के यंत्रों के निर्माता लियो फेन्डर का जन्म हुआ, जिन्होंने  इलेक्ट्रिक गिटार का आविष्कार किया।  (निधन-21 मार्च 1991)
  • 1915-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  हेनरी ग्वेन जेफरीज़ मोजले का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि तत्वों के गुणधर्म उनके परमाणु क्रमांक पर निर्भर करते हैं। (जन्म-23 नवम्बर 1887) 
  • 1929-डच चिकित्सक  ऐलेटा हेनरिएट जैकब्स का निधन हुआ, जो परिवार नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी थीं। उन्होंने पहला जन्म नियंत्रण चिकित्सालय खोला। वे नीदरलैन्ड की पहली महिला थीं जिन्होंने चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की और पहली महिला चिकित्सक बनीं। (जन्म-9 फरवरी 1854) ।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news