इतिहास

इतिहास में 17 अगस्त
17-Aug-2019
इतिहास में 17 अगस्त

आज ही के दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ अनुचित रिश्ते की बात कबूली थी. अपने ऊपर लगे आरोपों पर जूरी के सामने पेश होने वाले क्लिंटन पहले राष्ट्रपति थे.
बिल क्लिंटन की गवाही चार साल चली लंबी जांच के बाद हुई थी. क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी पर कथित तौर पर कई स्कैंडल में शामिल होने के आरोप थे. जिनमें यौन उत्पीड़न, संभावित अवैध संपत्ति वाले सौदे शामिल थे. स्वतंत्र अभियोक्ता केनेथ स्टार ने क्लिंटन और व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के अफेयर का पर्दाफाश किया था. जब क्लिंटन से इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया. जिसके चलते स्टार ने झूठी गवाही और न्याय में रुकावट का आरोप लगाया.
परिणामस्वरूप क्लिंटन को 17 अगस्त को जूरी के सामने गवाही देनी पड़ी. गवाही देने के बाद क्लिंटन ने लाइव टीवी में अपना पक्ष रखा. अपने संबोधन में क्लिंटन ने अपने संबंधों की बात स्वीकार की और देश की जनता के साथ साथ अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन से भी माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उन्हें अनुचित रिश्ते के बारे में इनकार कर देश की जनता और हिलेरी को भ्रमित किया.
अपने संबोधन में उन्होंने जोर दिया कि गवाही के दौरान कानूनी तौर पर सही जवाब दिया और किसी को भी झूठ बोलने, सबूत मिटाने या फिर सबूत छिपाने और गैरकानूनी कदम उठाने को नहीं कहा.

  • 1877- ऐसफ हॉल ने मंगल के चन्द्रमा फोबोस की खोज की।
  • 1896-पहली बार एक पैदल यात्री की कार से हुई दुर्घटना में मृत्यु हुई।
  • 1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना
  • 1909 - महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
  • 1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
  • 2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
  • 2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इंकार किया।
  • 2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फर्ऩाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • 2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 जि़लों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
  • 2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
  • 2009 - देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री नई दिल्ली में देश में सुरक्षा सम्बन्धी स्थिति पर वार्ता हेतु एक सम्मेलन में इकट्टे हुये।
  • 1916 -  साहित्य जगत में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त अमृतलाल नागर का जन्म हुआ। 
  • 1982 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ,  जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के  रम्सकपैले  गांव में हुआ था।
  • 1906-रसायनज्ञ तथा सौन्दर्य प्रसाधन की अग्रणी हैज़ेल बिशप का जन्म न्यूजर्सी में हुआ था। उन्होंने लिपस्टिक का निर्माण करके सौंदर्य प्रसाधनों के विकास की आधारशिला रखी।  (निधन-5 दिसम्बर 1998)
  • 1699 -फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक  बर्नार्ड डी जस्यू का जन्म हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रूण की एनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था। (निधन- 6 नवम्बर 177)
  • 1969- वैज्ञानिक  ओटो स्टर्न्स का निधन हुआ, जिन्हें अणुओं के अध्ययन के लिए आण्विक बीम के विकास के लिए तथा प्रोटॉन के चुम्बकीय आघूर्ण के मापन के लिए 1943 के भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-17 फरवरी 1888, जर्मनी) 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news