इतिहास

इतिहास में 19 अगस्त
19-Aug-2019
इतिहास में  19 अगस्त

दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी बन चुकी गूगल ने 2004 में अपने आईपीओ से करीब 1.67 अरब अमेरिकी डॉलर जमा किए थे. हाल ही में कंपनी ने एल्फाबेट नामकी पेरेंट कंपनी बना कर गूगल को उसकी सबसे बड़ी ईकाई के रूप में पुनर्गठित कर दिया है. नई गूगल कंपनी का प्रमुख सुंदर पिचाई नामके एक भारतीय मूल के इंजीनियर को बनाया गया है.

गूगल कंपनी में अलग अलग भूमिकाएं निभाने वाले सुंदर पिचाई को 43 की उम्र में गूगल का सीईओ बनाया गया. मूल रूप से दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु से आने वाले पिचाई ने देश के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षा संस्थान आईआईटी खड़गपुर से बैचलर डिग्री ली.
गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर 4 सितंबर, 1998 को अपनी कंपनी की नींव रखी. उस समय ये दोनों व्यक्ति स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में शोध छात्र थे. नए तरह के एल्गोरिद्म के इस्तेमाल और सरल से दिखने वाले होमपेज का डोमेन नाम भी google.stanford.edu हुआ करता था. अस्तित्व में आने के कुछ ही समय में गूगल पूरी दुनिया में पसंद किया जाने लगा और जल्दी ही गूगल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन बन गया.
19 अगस्त, 2004 को हुए आईपीओ में कंपनी ने करीब एक करोड़, 96 लाख शेयरों को 85 डॉलर प्रति शेयर के भाव से बाजार में उतारा. 2013 में गूगल के एक शेयर की कीमत 1,000 डॉलर तक भी पहुंच चुकी है जो अब तक का सबसे ऊंचा भाव रहा है. कंपनी की स्थापना के समय ही गूगल ने अपने मिशन स्टेटमेंट में अपना लक्ष्य लिखा था कि वे "विश्व भर की जानकारियों को सुव्यवस्थित करना और उसे दुनिया भर की पहुंच में लाना" चाहते हैं. आज गूगल अपने इस लक्ष्य को पूरा करने का दिशा में काफी लंबा सफर तय कर चुका है.

  • 1947-विटामिन-ए के संश्लेषण के लिए डच रसायनज्ञ जोजफ़ फर्डीनैंड ने नया तरीका खोजा।
  • 1960- व्यावसायिक रूप से पहले परमाणु ऊर्जा संयन्त्र, तथा अमेरिका के तीसरे संयन्त्र ने कार्य करना शुरू किया।
  • 1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकड़ी को खदेड़ा गया।
  • 1998 - सूडान एवं अफग़़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सं.रा. अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
  • 1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • 2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
  • 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
  • 2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
  • 2005 - श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
  • 2006 - इस्रायल ने फिलीस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
  • 2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
  • 2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
  • 2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नौसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
  • 1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ।  निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता
  • 1871 -अमेरिका के प्राथमिक विमान चालक   ओर्विल राइट का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाइ विल्बर राइट के साथ मिलकर 17 दिसम्बर 1903 पहले ऊर्जावान विमान फ्लायर का निर्माण किया। जो निरंतर, नियंत्रित उड़ान करने में सक्षम था। जिसमें उन्होंने पहली उड़ान 12 सेकेन्ड के लिए की, फिर उन्होंने अपनी तकनीक को और विकसित किया।  1905 में फ्लायर तृतीय से और लम्बी उड़ानें भरीं। (निधन-30 जनवरी 1948)
  • 1830-जर्मन रसायनज्ञ  लोथर मेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्गीकरण में पीरियॉडिक लॉ दिया। मेंडलीव से अलग लगभग उसी समय (1869) में।  (निधन- 12 अप्रैल 1895) 
  • 1662-फ्रांसीसी गणितज्ञ, भौतिकशास्त्री   ब्लेज़ पास्कल का निधन हुआ,  जिन्होंने प्रायिकता (प्रोबैबिलिटी) के आधुनिक सिद्धान्त की नींव रखी। जलगतिकी में उन्होंने पास्कल के नियम दिए, तथा प्रथम कैल्कुलेटर की खोज की।(जन्म-19 जून 1623) 
  • 1994-  भौतिकशास्त्री, रसायनज्ञ तथा सुप्रसिद्ध लेखक  लाइनस पॉलिंग का निधन हुआ,  उन्होंने विटामिन-सी के लाभ बताए, तथा विश्व शान्ति के प्रयासों पर बल दिया।  (जन्म- 28 फरवरी 1901)
  •  महत्वपूर्ण दिवस- विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news