इतिहास

इतिहास में आज 1 अक्टूबर
01-Oct-2019
इतिहास में आज 1 अक्टूबर

1919 में आज ही के दिन उर्दू शायर मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ था. 1950 और 1960 के दशकों में मजरूह का हिन्दी फिल्मों के संगीत पर गहरा प्रभाव रहा.
मजरूह सुल्तानपुरी आजमगढ़ के निजामाबाद में पैदा हुए जहां उनके पिता पुलिस में काम करते थे. वह नहीं चाहते थे कि उनके बेटे को अंग्रेजी में तालीम दी जाए इसलिए उन्हें मदरसा भेजा गया जहां उन्होंने अरबी और फारसी सीखी.
उसके बाद मजरूह लखनऊ के तकमील उत तिब यूनानी कॉलेज में दाखिल हुए और हकीम के तौर पर पैसे कमाने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान सुल्तानपुर में उन्होंने एक मुशायरे में अपनी गजल पेश की. उनकी यह गजल इतनी मशहूर हुई की उन्होंने अपनी हकीम की दुकान बंद कर केवल गजल लिखने का फैसला किया.
यादों की बारात, तीसरी मंजिल, हम किसी से कम नहीं, कयामत से कयामत तक और जो जीता वही सिकंदर जैसे फिल्मों में गीतों के बोल मजरूह ने ही दिए. मजरूह को वैसे तो हिन्दी फिल्मों में गीत लिखने के लिए जाना जाता हैं लेकिन उनकी कविताएं भी बहुत मशहूर हुईं. मजरूह की मौत साल 2000 में मुंबई में हुई.

  • 1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
  • 1880 - ऐडिसन ने अपनी पहली लैम्प फैक्ट्री खोली।ा
  • 1957 - थैलिडोमाइड नामक ड्रग पहली बार पश्चिम जर्मनी में बेची गयी। इसे 1953 में आविष्कृत किया गया था। मगर इसके द्वारा गर्भ पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों के कारण इसे बाद में प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • 1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
  • 1967- भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
  • 1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
  • 2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
  • 2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
  • 2003 - नदियों को जोडऩे के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
  • 2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
  • 1919- हंटर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी। 
  • 1847 - प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनीबेसेंट का जन्म हुआ। 
  • 1919 -हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गीतकार  मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ। 
  • 1975 -बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ। 
  • 1951- बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी का जन्म हुआ। 
  • 1927-प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का जन्म हुआ। 
  • 1904 -  ब्रिटिश नाभिकीय भौतिकशास्त्री आटो रॉबर्ट फ्रिश का जन्म हुआ,  जिन्होंने हल्के तत्वों में न्यूट्रॉन द्वारा बमबारी द्वारा यूरेनियम के भागों को बताया। (निधन- 22 सितम्बर 1979)
  • 1939- अफ्रीकी-अमेरिकी भौतिकशास्त्री  जॉर्ज आर. कैरुथर्स का जन्म हुआ, जो नए अंतरिक्ष कैमरे के अन्वेषक के रूप में जाने जाते हैं जो पराबैंगनी रोशनी की सहायता से तारे के बीच के परमाणुओं को मापने के लिए जाने जाते हैं।
  • 1953 - अमेरिकी जैवरसायनज्ञ एड्विन जोजफ़ कॉह्न का निधन हुआ, जिन्होंने ठण्डे इथेनॉल रक्त प्रभाजन (प्लाज़्मा प्रोटीन का प्रभाजों में पृथक्करण) किया। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय इन्होंने कई चिकित्सकों का दल बनाया और घायलों की मदद की। (जन्म-17 दिसम्बर 1892)
  •  * 1945- अमेरिकी तंत्रिका विज्ञानी तथा शरीर क्रिया विज्ञानी  वाल्टर ब्रैडफॉर्ड कैनन का निधन हुआ,  जिन्होंने पहली बार एक्सरे का इस्तेमाल शरीर क्रिया विज्ञान के अध्ययन में किया। मैकेनिकल फैक्टर्स ऑफ डाइजेस्शन 1911 में उनके द्वारा प्रकाशित की गई थी।  (जन्म 19 अक्तूबर 1871)
  •  महत्वपूर्ण दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस,  विश्व प्रौढ़ दिवस, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news