इतिहास

इतिहास में आज 2 अक्टूबर
02-Oct-2019
 इतिहास में आज 2 अक्टूबर

भारत समेत संपूर्ण विश्व में आज महात्मा गांधी के जन्मदिन को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है. वह विश्व में सत्य और अहिंसा के प्रेरणास्रोत और भारत में स्वतंत्रता संघर्ष के सूत्रधार के रूप में याद किए जाते हैं.
बड़ी से बड़ी लड़ाई को सत्य और अहिंसा के रास्ते जीतने का बड़ा सीधा सा मंत्र बताने वाले मोहनदास कर्मचंद गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्तूबर 1869 को हुआ. उन्हें दुनिया भले ही महात्मा बुलाती रही, लेकिन खुद वह इसकी ज्यादा परवाह नहीं करते थे. वह कोई मेधावी छात्र नहीं थे. लंदन में कानून की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कुछ दिन बंबई में वकालत का काम खोजने की कोशिश की, फिर 1893 में दक्षिण अफ्रीका चले गए. और वहां उनका सामना नस्ली भेदभाव से हुआ. दक्षिण अफ्रीका में रह रहे 60 हजार भारतीयों के लिए उन्होंने इंडियन ओपीनियन नाम का अखबार निकाला. और यहां से गांधी का एक शर्मीले और बहुत कम सामाजिक इंसान से सक्रिय और बेबाक नेता के रूप में रूपांतरण शुरू हुआ.

  • 1721-पहला ऊंट अफ्रीका से अमेरिका ले जाया गया।
  • 1924 - राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
  • 1941 -नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया। जर्मनी ने 22 जून सन 1941 ईसवी को सोवियत संघ पर आक्रमण करके उसके भाग पर अधिकार कर लिया था।
  • 1956 -अमेरिका की पहली परमाणु घड़ी एटामिक्रोन का अनावरण किया गया।
  • 2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुंचे।
  • 2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफग़़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
  • 2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आए।
  • 2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5 हजार 900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 2006 - दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
  • 2007 - उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई। 
  • 1869 - मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ, जो महात्मा गांधी के रूप में मशहूर हुए और भारत के राष्ट्रपिता कहलाए। 
  • 1904 - भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ। 
  • 1942 - फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म हुआ। 
  • 1906 -विख्यात चित्रकार  राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ। 
  • 1975 - भारत रत्न सम्मानित से स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन हुआ। 
  • 1982 - ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन हुआ। 
  • 1917-बेल्जियम के कोशिका विज्ञानी और जैव रसायनज्ञ क्रिश्चियन रेने डी ड्यूवे का जन्म हुआ,  जिन्होंने लाइसोसोम (कोशिका के पाचन अंग) तथा परआक्सीसोम्स (अंग जो उपापचय की प्रक्रियाओं के स्थान होते हैं) की खोज की।
  • 1852 - स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ  सर विलियम रैमसे का जन्म हुआ, जिन्होंने अक्रिय गैसों की खोज की जैसे नियॉन, क्रिप्टन और ज़ेनॉन, आर्गन तथा रैडॉन। उन्होंने कैल्शियम तथा बेरियम जैसे तत्वों के बारे में फिर से बताया। (निधन-23 जुलाई 1916)
  • 1927 - स्वीडन के भौतिक रसायनज्ञ स्वान्ते आगस्ट आर हीनियस  का निधन हुआ,  जिन्हें 1903 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनके पृथक्करण के इलेक्ट्रोलाइटिक सिद्धान्त ने रसायन विज्ञान को एक नई दिशा दी। (जन्म-19 फरवरी 1859)
  • 1853- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री  डॉमिनिक फ्रांस्वा जीन ऐरेगो का निधन हुआ जिन्होंने क्रोमोस्फेयर पता लगाया, जो सूरज का बाहरी भाग होता है और जिसमें हाइड्रोजन गैस होती है।  (जन्म 26 फरवरी 1786)
  •  महत्वपूर्ण दिवस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news