इतिहास

इतिहास में 13 अक्टूबर
13-Oct-2019
इतिहास में 13 अक्टूबर

1884 में तय किया गया था कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा. ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है. ग्रीनविच मीन टाइम का मतलब था रॉयल ऑब्जर्वेटरी लंदन का मीन सोलर टाइम. इसे बाद में वैश्विक स्तर पर मानक समय माना गया. वैसे तो यह कॉर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम यूटीसी जैसा ही है, लेकिन जीएमटी को अधिकतर ब्रिटिश संस्थाएं इस्तेमाल करतीं थी. इसे आज भी ब्रिटेन सहित कई कॉमनवेल्थ देशों में इस्तेमाल किया जाता है जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं. 1 जनवरी 1972 में यूटीसी के इस्तेमाल के बाद से खगोलविज्ञानियों ने ग्रीनविच मीन टाइम का इस्तेमाल बंद कर दिया है.

  • 1999 - कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
  • 2000 - दक्षिण कोरियाई राष्टपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।
  • 2001 - नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
  • 2002 - इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
  • 2003 - डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन। जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता। पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा। नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 2004 - सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा। चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
  • 2005 - जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।
  • 2006 - बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
  • 2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए। 
  • 1911 -  भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1948 -  सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायकनुसरत फ़तेह अली ख़ां का जन्म हुआ। 
  • 1895 - भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म हुआ। 
  • 1987 - भारतीय गायक किशोर कुमार का निधन हुआ।  
  • 2004 - प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेत्री निरुपा रॉय का निधन हुआ। 
  • महत्वपूर्ण दिवस-    विश्व दृष्टि दिवस,   विश्व डाक दिवस (सप्ताह), राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news