इतिहास

इतिहास में आज 16 नवंबर
16-Nov-2019
इतिहास में आज 16 नवंबर

16 नवंबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को के गठन का फैसला हुआ था. यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से शांति और समझबूझ को बढ़ावा देना है.
1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ही लंदन में एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और सांस्कृतिक संगठन बनाने के लिए आठ यूरोपीय मित्र देशों की बैठक हुई. उनके नजरिए की छाप 1945 में यूनेस्को के गठन में दिखी. एजेंडे की प्राथमिकता थी, संवाद के जरिए विश्व में शांति की स्थापना. ये कॉन्फ्रेंस एक से 16 नवंबर 1945 के बीच आयोजित हुई थी जिसमें 44 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था. ये देश चाहते थे कि शांति की बहाली के साथ ही वो अपनी शिक्षा व्यवस्था का पुनर्निमाण करें.
1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ही लंदन में एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और सांस्कृतिक संगठन बनाने के लिए आठ यूरोपीय मित्र देशों की बैठक हुई. उनके नजरिए की छाप 1945 में यूनेस्को के गठन में दिखी. एजेंडे की प्राथमिकता थी, संवाद के जरिए विश्व में शांति की स्थापना. ये कॉन्फ्रेंस एक से 16 नवंबर 1945 के बीच आयोजित हुई थी जिसमें 44 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था. ये देश चाहते थे कि शांति की बहाली के साथ ही वो अपनी शिक्षा व्यवस्था का पुनर्निमाण करें.

  • 1945 -दो नए खोजे गए तत्वों की घोषणा हुई- अमेरिसियम, परमाणु संख्या 95 तथा क्यूरियम (परमाणु सं. 96)
  • 1620 -सबसे पहले मक्का अमेरिका में पाया गया।
  • 1995 - भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।
  • 1997 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किए गए।
  • 1998 - कनाडा ने अपना यहां नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया।
  • 2000 - रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।
  • 2001 - अफग़़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
  • 2002 - मुशर्रफ़ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 - बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चकरवाती तूफ़ान  सीडर  ने बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई।
  •  2008- स्टेट बैंक की हेवरा के 58 लाख रुपये की कजऱ् माफ़ की। चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया। 
  •  1943- अफ्रीकी-अमेरिकी रसायनज्ञ जेम्स डब्ल्यू. मिशेल का जन्म हुआ, जो ट्रेस एलिमेंट ऐनालिसिस की शुद्धता विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में ये पानी और हवा में ट्रेस तत्वों का प्रदूषण के रूप में पता लगाने पर काम कर रहे हैं।
  • 1881-अमेरिकी शिक्षाविद् और रसायनज्ञ  जोएल एच. हिल्डेब्रैन्ड का जन्म हुआ, जिनकी पुस्तकें सॉल्युबिलिटी (1924 अगला संस्करण सॉल्युबिलिटी आफ नॉनइलेक्ट्रोलाइट्स) जो आज भी काफी प्रसिद्ध मानी जाती हैं। हिल्डेब्रैन्ड सॉल्युबिलिटी पैरामीटर को उनका नाम दिया गया।(निधन- 30 अप्रैल 1983)
  • 1954 -अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी और आनुवांशिकविद्  अल्बर्ट फ्रैन्सिस ब्लैकेस्ली का निधन हुआ, जिन्होंने छोटे कवकों में लैंगिक प्रजनन का पता लगाया, सेक्सुअल रीप्रोडक्शन इन द म्यूकोराइनी, 1904 जो कवकों में लैंगिक प्रजनन को समझने के लिए बहुत उपयोगी है।(जन्म 9 नवम्बर 1874)
  • 1948- अमेरिकी शिक्षाविद् और विज्ञानी  फ्रेड्रिक गार्डनर कॉट्रेल का निधन हुआ, जिन्होंने औद्योगिक इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (1907) का आविष्कार किया। यह गैस की धारा में मौजूद कणों को हटा देता है।(जन्म 10 जनवरी 1877)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news