इतिहास

इतिहास में आज 22 नवंबर
22-Nov-2019
इतिहास में आज 22 नवंबर

केनेडी का काफिला डैलस हवाई अड्डे से शहर के बीच की तरफ बढ़ रहा था कि तभी एक इमारत से उन पर गोली चलाई गई. केनेडी खुली गाड़ी में जा रहे थे उसी दौरान उन पर तीन गोलियां चलाई गईं, दो गोलियां उनके सिर और एक गले में लगी. उप राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन एक दूसरी कार में थे. केनेडी के बाद उन्हें अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाई गई.
जॉन एफ केनेडी अमेरिका के सबसे युवा राष्ट्रपति थे. 20 जनवरी, 1961 को जब केनेडी ने अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति 70 साल के आइजनहावर से पद भार लिया तो कहा, "यह मत पूछो कि तुम्हारा देश तुम्हारे लिए क्या कर सकता है. पूछो कि तुम अपने देश के लिए क्या कर सकते हो." यह उनके भाषण की सबसे अहम लाइन साबित हुई. करीब 50 साल बाद एक किताब में जिक्र आया कि किस तरह यह लाइन केनेडी के पूर्व हेडमास्टर की थी, जो वह अपने छात्रों में उत्साह भरने के लिए कहा करते थे.
केनेडी अमेरिका में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले राष्ट्रपतियों में शुमार हैं. उनके वक्त में अमेरिका में रंगभेद नीति के खिलाफ उबाल आया और मार्टिन लूथर किंग जूनियर भी उसी दौरान उफान पर थे. केनेडी ने शीत युद्ध के काल में बिलकुल अलग रवैया अपनाते हुए एलान किया कि उनका देश चांद पर जाएगा. उसी दशक में 1969 में अमेरिका के नील आर्मस्ट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले इंसान बने.
केनेडी लीक से हट कर सोचने वाले राष्ट्रपतियों में गिने जाते हैं. 1963 में उन्होंने बंटे हुए जर्मनी में पश्चिमी बर्लिन में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा, "इष बिन आइन बर्लिनर." यानि मैं बर्लिनवासी हूं.

  • 1809-पेरेग्रीन विलियमसन को धातु के पेन के निर्माण के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1877- थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का अविष्कार किया। 
  • 1904- पहली प्रत्यक्ष धारा की इंटरपोल विद्युत मोटर के लिए यू.एस. में पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1963 - डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़. केनेडी की हत्या।
  • 1968 - मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
  • 1971 - भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
  • 1975 - जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
  • 1990 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
  • 1997 - भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
  • 1998 - बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
  • 2000 - पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
  • 2002 - मिस वल्र्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भडक़े दंगे में सैकड़ों लोग मारे गये।
  • 2006 - भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ्य़ूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 2008 - हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया। 
  • 1917- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी  सर ऐन्ड्रयू फील्डिंग हक्सले का जन्म हुआ, जिन्हें सर ऐलेन हॉकिन और सर जॉन कैरिव एकल्स के साथ 1963 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। जिन्होंने  सोडियम पम्प तंत्र (जिसके द्वारा तंत्रिका संवेग प्रेषित होते हैं।) पर कार्य किया।
  • 1809 - फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक बेनेडिक्ट आगस्टिन मॉरेल का जन्म हुआ, जिन्होंने युवाकाल के भावनात्मक तथा मानसिक बिगड़ाव से सम्बन्धित डिमेन्शिया प्रीकॉक्स शब्द प्रतिपादित किया। बाद में स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर ने 1908 में इस बीमारी को स्किज़ोफ्रेनिया नाम दिया। (निधन- 30 मार्च 1873)
  • 1981- अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ सर हैन्ज़ अडॉल्फ क्रेब्स का निधन हुआ, जिन्हें रासायनिक अभिक्रियाओं को की श्रृंखला ट्राइकार्बॉक्साइलिक एसिड साइकल, जिसे सिट्रिक एसिड साइकल तथा क्रेब्स सायकल भी कहते हैं, की खोज करने के लिए फ्रिट्ज़ लिपमैन के साथ 1953 में शरीर क्रिया विज्ञान/ चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।  (जन्म-25 अगस्त 1900)
  • 1907-अमेरिकी खगोलशास्त्री  असाफ हॉल का निधन हुआ, जिन्होंने मंगल के दो चन्द्रमाओं, फोबोस और डीमोस की खोज की तथा उनका नामकरण किया, और उनकी कक्षाओं का भी पता लगाया। (जन्म 15 अक्टूबर 1829)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news