इतिहास

इतिहास में आज 23 नवंबर
23-Nov-2019
इतिहास में आज 23 नवंबर

ज्यूक बॉक्स के नाम से जाना जाने वाला यह यंत्र आपको अपनी मर्जी का गाना चुनने और बजाने का विकल्प देता है. इस मशीन पर अक्षरों की मदद से आप अपनी पसंद का नाम डाल सकते हैं.
1870 के दशक में एडिसन ने आवाज को रिकार्ड कर दोबारा सुन सकने वाले फोनोग्राफ की खोज की. इसके बाद 1890 में लुई ग्लास और विलियम आरनॉल्ड ने मिलकर इसमें निकेल का इस्तेमाल कर फोनोग्राफ को और विकसित किया. मशीन में सिक्का डालने पर लॉक खुल जाता था और इसमें लगी चार ट्यूबों में से एक से संगीत सुना जा सकता था. धीरे धीरे इसमें और विकास होता रहा.
1918 में पहली बार होबार्ट निबलाक ने इसमें और खूबियां जोड़ीं जिससे रिकॉर्ड खुद बखुद बदल जाते थे, उन्हें हाथ से बदलना नहीं पड़ता था. इसी की मदद से 1927 में ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया.
1928 में जसटस पी सीबुर्ग ने लाउडस्पीकर और रिकॉर्ड प्लेयर को मिलाकर संगीत बजाने वाली ऐसी मशीन विकसित की जो सिक्का डालने से चलती थी. सुनने वालों के पास इस मशीन में 8 गानों का विकल्प होता था. हालांकि यह मशीन बहुत बड़ी और भारी थी. धीरे धीरे तकनीकी विकास के साथ इसका आकार छोटा और गानों की संख्या बढ़ती गई. 1940 के दशक में अमेरिका में यह काफी मशहूर हुआ.
आज लोगों के पास छोटे से आईपॉड में हजारों गाने होते हैं, लेकिन ज्यूक बॉक्स के कई आधुनिक संस्करण आज भी बाजार में मौजूद हैं.

  • 1897-एक पेन्सिल शार्पनर की लिए अमेरिकी अन्वेषक जॉन ली लव को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1948 -टेलीविजऩ कैमरा के ज़ूम प्रभाव कर सकने वाले लेन्स का पेटेन्ट एफ. जी. बेक को प्राप्त हुआ।
  •  2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
  • 2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
  • 2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65 प्रतिशत वोट डाले गये। 
  • 1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए थे। ये हादसा कोमोरो द्वीप समूह से कऱीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ था इसलिए वहां मौजूद पर्यटक और द्वीपवासी थोड़ी ही देर में वहां पहुंच गए थे। इथियोपियन एयरलाइन का ये बोइंग 767 विमान अदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा था और रास्ते में तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के चार घंटे बाद ही विमान में ईंधन ख़त्म होने की वजह से उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और वो हादसे का शिकार हो गया।1984- लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से कऱीब एक हज़ार लोग फंस गए थे। हालांकि स्टेशन पर आपातकालीन सेवा तुरंत पहुंचने से किसी की मौत नहीं हुई थी, केवल कुछ लोग ज़ख्मी हो गए थे।
  •  2002- दंगों की वजह से नाइजीरिया से छिनी मिस वल्र्ड प्रतियोगिता।
  • 1926 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ। 
  • 1887- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  हेनरी ग्वेन जेफरीज़ मॉस्ले का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रायोगिक रूप से बताया कि तत्वों की गुणधर्म उसकी परमाण्विक संख्या पर निर्भर करते हैं।   (निधन- 10 अगस्त 1915)
  • 1837 - डच भौतिक शास्त्री जोहानेस डिएड्रिक वैन डर वाल्स का जन्म हुआ, जिन्हें द्रव्य की गैस तथा द्रव अवस्थाओं पर अनुसंधान के लिए 1910 के नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके कार्य ने परमशून्य पर तापमान के अध्ययन को सम्भव बनाया।(निधन-9 मार्च 1923)
  • 1937-भारतीय पादप शरीर क्रिया विज्ञानी और भौतिकविद्  सर जगदीश चन्द्र बोस का निधन हुआ, जिन्होंने अति छोटी रेडियो तरंगों, वायरलेस टेलीग्राफी, और अकार्बनिक पदार्थों में विकिरण-प्रेरित क्लांति की विशेषताओं का अध्ययन किया। इन्होंने पौधों की संवेदनाओं का अध्ययन किया। (जन्म 30 नवम्बर 1858)ड्ड
  • 1844-स्कॉटलैण्ड के खगोलशास्त्री  थॉमस हेन्डरसन का निधन हुआ, जो पहले स्कॉटिश ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल (1834), जो किसी तारे (अल्फा सेन्टॉरी, केप आफ गुड होप में देखा गया) के पैरेलेक्स का मापन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(जन्म 28 दिसम्बर 1798)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news