इतिहास

इतिहास में आज 25 नवंबर
25-Nov-2019
इतिहास में आज 25 नवंबर

यूएन का मानना है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानवाधिकार का उल्लंघन है और इसके पीछे की वजह महिलाओं के साथ भेद भाव है. संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मामला शिक्षा, गरीबी, एचआईवी और एड्स के अलावा सुरक्षा और शांति के साथ जुड़ा है.
इसमें कहा गया है कि सिर्फ गरीब और विकासशील देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के देशों में महिलाएं हिंसा का शिकार होती हैं. वेबसाइट में अनुमान लगाया गया है कि विश्व की 70 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनकाल में कभी न कभी हिंसा का सामना किया है. डोमिनिकन गणराज्य की सामाजिक कार्यकर्ता तीन मीराबल बहनों की हत्या 1960 में इसी दिन कर दी गई थी.
संयुक्त राष्ट्र ने सरकारों और गैरसरकारी संगठनों से अपील की है कि वे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करें. पिछले साल अपने संदेश में यूएन महासचिव बान की मून ने कहा, "दुनिया भर में लाखों महिलाओं और बच्चियों को प्रताड़ित किया जाता है. उन्हें मारा जाता है, उनका बलात्कार होता है और यहां तक कि उनकी हत्या कर दी जाती है. यह सब मानवाधिकारों का हनन है. हमें मूल रूप से भेद भाव करने वाली संस्कृति का विरोध करना चाहिए, जिससे हिंसा होती है. इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर, मैं सभी सरकारों से अपील करता हूं कि वे महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हर तरह की हिंसा को खत्म करने का प्रयत्न करें. मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि इस अहम लक्ष्य को पूरा करने में वे मदद करें."

  • 1922 -पुरातत्वविद् हॉवर्ड कार्टर ने तूतेनखामेन के मक़बरे के पहले दो द्वारों को खोला।
  • 1948 - भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
  • 1975-सम्पूर्ण शरीर की जांच के लिए सी.ए.टी. स्कैनर के लिए रॉबर्ट एस. लेड्ली को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1949 - स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
  • 1960 - टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
  • 1974 - संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।
  • 1998 - पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम भक्तर शिकन नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2001- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी, बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
  • 2002 - लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2004 - पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
  • 2006 - कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।
  • 2007 - पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
  • 2008- योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9 प्रतिशत रहने की सम्भावना व्यक्त की।  
  • 1890 -भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री   सुनीति कुमार चटर्जी  का जन्म हुआ। 
  • 1984- भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण  का निधन हुआ। 
  • 1844 - जर्मन मैकेनिकल इंजीनियर कार्ल फ्रेड्रिक बेन्ज़ का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1885 में पहले आन्तरिक दहन इंजन से स्वचालित वाहन का निर्माण किया। (निधन-4 अप्रैल 1929)
  • 1814 - जर्मन भौतिकविद्  (जूलियस) रॉबर्ट मेयर  का जन्म हुआ, जिन्होंने जावा को जाने वाले एक जहाज़ के डॉक्टर होते हुए उन्होंने जीव-जन्तुओं की ऊष्मा की भौतिकी पर विचार किया। (निधन-20 मार्च 1878)
  • 1884- जर्मन रसायनज्ञ ऐडॉल्फ विल्हेम हरमन कोल्बे  का निधन हुआ,  जिन्होंने पहली बार किसी अकार्बनिक पदार्थ से कार्बनिक पदार्थ का निर्माण किया।(जन्म 27 सितम्बर 1818)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news