इतिहास

इतिहास में आज 5 दिसंबर
05-Dec-2019
इतिहास में आज 5 दिसंबर

5 दिसंबर को पांच अमेरिकी नेवी अवेंजर विमानों ने फ्लोरिडा के अपने एक नेवल स्टेशन से रूटीन उड़ान भरी. उनकी यह उड़ान केवल तीन घंटे की होने वाली थी लेकिन वे कभी नहीं लौटे. उड़ान के दो घंटे बीत जाने पर इस दल का नेतृत्व कर रहे लीडर ने बताया कि उन्हें किसी भी कम्पास पर विमानों की स्थिति नहीं मिल रही है. बाकी विमानों में भी यही समस्या पैदा हुई. इस गड़बड़ी के बारे में पता लगाने और विमानों की स्थिति जानने के लिए नेवल स्टेशनों के पास के रेडियो उपकरणों की मदद ली गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसी अफरातफरी में दो घंटे और निकल गए और फिर उड़ान भर रहे दल के लीडर की आवाज में एक संदेश सुनाई दिया जिसमें वह अपने बाकी विमान चालकों से विमानों को छोड़ देने के लिए कहते सुने गए. तब तक एयरक्राफ्ट्स में ईंधन खत्म हो चुका था.
कई रडार स्टेशनों की तमाम कोशिशों के बाद इतना पता चल पाया कि एक विमान फ्लाइट 19 बहामास के उत्तर और फ्लोरिडा कोस्ट के पूर्वी क्षेत्र के बीच कहीं हो सकता है. तब खोज और बचाव दल 13 सदस्यीय दल के साथ उन्हें ढूंढने निकल पड़े. बचाव दल के उड़ने के 3 मिनट बाद उनका एक संदेश मिला लेकिन उसके बाद वह भी लापता हो गए.
इस तरह पहले 14 लोगों के साथ गायब हुए फ्लाइट 19 विमान और फिर उन्हें ढ़ूंढने गए 13 क्रू सदस्यों के भी लापता हो जाने से सब सकते में थे. इन सबकी तलाश अटलांटिक महासागर में कई मील के दायरे में की गई लेकिन ना तो कभी किसी विमान का पता चला और ना ही कोई शव बरामद हुआ. नेवल अधिकारियों का मानना था कि तूफानी मौसम की वजह से इन विमानों और 27 लोगों के अवशेष नहीं मिले. इस दुर्घटना पर आधारित फिल्में और कई कहानियां भी बन चुकी हैं. बरमूडा ट्राएंगल का इलाका दक्षिण अमेरिकी तट से लेकर बरमूडा और फिर नीचे क्यूबा और सांटो डोमिंगो के अटलांटिक तट तक फैला हुआ माना जाता है.

  • 1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
  • 1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
  • 1971 - भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
  • 1974 - माल्टा गणराज्य घोषित।
  • 1992 - भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भडक़ उठे।
  • 1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का कि़ला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।
  • 1998 - रूस 2002 में भारतीय नौसेना को क्रिवाक श्रेणी के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
  • 2001 - अफग़़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
  • 2005 - एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गे) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
  • 2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मेदेवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया। कांग्र्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की। 
  • 1932 - हिन्दी फि़ल्मों की मशहूर अभिनेत्नी  नादिरा का जन्म हुआ। 
  • 1941 -प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ। 
  • 1950 - भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ। 
  • 1951 - प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।  
  • 1892-ब्रिटेन के  आनुवांशिकविद् और बायोमेट्रीशियन जॉन बर्डन सैंडरसन हाल्डेन का जन्म हुआ, जिन्होंने जनसंख्या आनुवांशिकी और विकास के अध्ययन के नए रास्ते खोले।  (निधन-1 दिसम्बर 1964)
  • 1863-इंजीनियर और अन्वेषक जेम्स (वार्ड पैकार्ड) का जन्म हुआ, जिन्होंने पैकार्ड आटोमोबाइल कम्पनी की स्थापना की। वर्ष 1889 में इन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर पैकार्ड इलेक्ट्रिक कम्पनी की स्थापना की, फिर इन्होंने ट्रान्सफॉर्मर, फ्यूज़ बॉक्स और केबल आदि का निर्माण किया। (निधन-20 मार्च 1928)
  • 1914-ऑगस्ट वाइज़मैन जर्मन जीवविज्ञानी तथा आनुवांशिकता-विज्ञान के संस्थापकों में से एक  ऑगस्ट वाइज़मैन का निधन हुआ,  जिन्हें खास कर के उपार्जित लक्षणों की वंशानुगति के सिद्धांत तथा जर्मप्लाज़्म सिद्धांत के लिए जाना जाता है।(जन्म 17 जनवरी 1834)
  • 1930-डच वैज्ञानिक, चिकित्सक, स्वच्छता अभियानी  क्रिश्चियान ईज्कमैन का निधन हुआ,  जिन्होंने बताया कि बेरी-बेरी कुपोषण के कारण होता है, इसी के बाद विटामिन की खोज को आधार मिला। (जन्म 11 अगस्त 1858)


 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news