इतिहास

इतिहास में आज 14 दिसंबर
14-Dec-2019
इतिहास में आज 14 दिसंबर

वॉशिंगटन का जन्म 22 फरवरी 1732 को वर्जीनिया में वेस्ट मोरलैंड काउंटी में हुआ. उनके पिता का नाम ऑगस्टिन वॉशिंगटन था और मां का नाम मेरी बेल था. जब वॉशिंगटन 11 साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई. पिता की मौत के बाद वॉशिंगटन ने मां का हाथ बंटाना शुरू कर दिया. उन्होंने विधवा मार्था कस्टिस से शादी की. 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा के बाद सेकंड कांटिनेंटल कांग्रेस ने वॉशिंगटन को कांटिनेंटल आर्मी का कमांडर बना दिया.

उन्हें गए गुजरे हथियारों से लैस गैर प्रशिक्षित 19,000 सिपाहियों के बूते विलियम होव के नेतृत्व वाले 32,000 प्रशिक्षित और आधुनिक शस्त्रों से लैस ब्रिटिश सैनिकों से लोहा लेना था. वॉशिंगटन ने विद्रोह पर उतारू वेतनहीन रंगरूटों में यह कह कर मनोबल और साहस का संचार किया कि जब तक जीत नहीं होती, वे वेतन की एक पाई भी नहीं लेंगे. लांग आइलैंड में हार से निराश हुए बिना क्रिसमस की रात बर्फीली डेलवेयर नदी पार की और ट्रेंटन और प्रिंसटाउन पर कब्जा कर लिया. साराटोगा में ब्रिटिशों की पराजय ने नक्शा बदल दिया.
ब्रिटिश सेनापति कॉर्नवॉलिस ने आखिरकार यॉर्कटाउन में वॉशिंगटन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. स्वतन्त्रता के बाद उन्हें सयुंक्त राज्य का राजा बनाने का प्रस्ताव आया, लेकिन वॉशिंगटन लोकतंत्र के हामी थे.
1789 में सर्वसम्मति से वह राष्ट्रपति चुने गए. इस पद पर उन्होंने दो कार्यकाल पूरा किया. तीसरे टर्म के आग्रह को ठुकराकर वे अपने बागान चले गए, लेकिन 1799 में वे फिर लौटे और उन्होंने सेना के कमांडर इन चीफ का पद संभाला. 67 साल की उम्र में गले में इंफेक्शन से माउंट वर्टन में उनकी मृत्यु हो गई.
1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किए गए।
1995-बोस्निया शांति समझौते से तीन साल से जारी युद्ध समाप्त हुआ। बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।  
2003- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमरीकी सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया था। सद्दाम हुसैन अपने गृह नगर तिकरित से 10 किलोमीटर दक्षिण में एक फ़ार्महाउस के बंकर में छिपे हुए थे जब उन्हें ढूंढ निकाला गया।  
उनके साथियों ने दक्षिणी धु्रव पर नार्वे का झंडा फहराया परंतु वहां से वापसी के समय यह लोग बर्फ के तूफ़ान में फंस गये और वहीं उनकी मृत्यु हो गई।

  • 1805- ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की। इससे पहले तक इस कोयले को निर्माण कार्य में प्रयोग किया जाता था। किंतु इस लोहार ने पता लगाया कि यह कोयला जलते समय अत्यधिक ऊष्मा पैदा करता है। इस प्रकार से उर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत मनुष्य को मिल गया।
  • 1981 - ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाडिय़ों को अपने अधिकार में कर लिया। ज़ायोनी शासन ने वर्ष 1967 में अरबों के साथ युद्ध के दौरान सीरिया के गोलान क्षेत्र पर अवैध अधिकार किया था।
  • 1910 - निबंधकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म हुआ। 
  • 1924-भारतीय अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर का जन्म हुआ। 
  • 1953 -भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी  विजय अमृतराज का जन्म हुआ। 
  • 1966 -गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ। 
  • 1546- डैनिश खगोलविज्ञानी टाइको ब्राहे का जन्म हुआ,  जिन्होंने खगोलविज्ञानीय उपकरणों के विकास में योगदान दिया जिससे अनेक तारों की स्थिति का पता लगाया जा सका। (निधन-24 अक्टूबर 1601)
  • 1914 - अमेरिकी सूक्ष्मजीव विज्ञानी और आनुवांशिकविद्  सोलोमन स्पीगेलमैन जिन्होंने पता लगाया कि डी.एन.ए. के दो स्ट्रैण्डों में से सिर्फ एक में ही आनुवांशिक सूचनाएं होती हैं जो एक स्ट्रैंड से दूसरे स्ट्रैंड में स्थानांतरित होती है।  21 जनवरी 1983
  • 1975 - अंग्रेज जंतुविज्ञानी  सर जेम्स ग्रे का निधन हुआ,  जिन्होंने बीसवीं शताब्दी के जंतुवैज्ञानिक अनुसंधान में बहुत योगदान दिया। इन्होंने जीवित कोशिका और जीवित जंतुओं में क्रमागत उन्नति सम्बन्धी अध्ययन किया। (जन्म 14 अक्टूबर 1891)
  • 1943- अमेरिकी चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर खाद्य विज्ञान के अग्रणी,  जॉन हॉर्वे कैलॉग जिन्होंने सूखे अनाज के नाश्ते का विकास किया तथा अनाज के फ्लेक्स उद्योग की नींव रखी। उन्होंने कम कैलोरी वाले नाश्ते पर जोर दिया। उनके भाई विलियम के. कैलॉग ने भूने हुए मक्के के फ्लेक्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया और 1906 में बैटल क्रीक कॉर्न फ्लेक कम्पनी खोली। (जन्म 26 फरवरी 1852)।
  •     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news