इतिहास

इतिहास में आज 16 दिसंबर
16-Dec-2019
इतिहास में आज 16 दिसंबर

दिल्ली में 2012 में आज ही दिन 23 साल की एक छात्रा से छह लोगों ने चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया. बलात्कारियों ने झकझोर देने वाली दरिंदगी दिखाई. वारदात के बाद छात्रा को नग्न हालत में दिल्ली की सड़क पर फेंक दिया. इस बर्बर घटना ने दिल्ली, भारत और पूरी दुनिया के लोगों को झकझोर दिया.
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली की छवि, भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बेहद खराब है. निर्भया कांड ने इसे फिर साबित कर दिया. वारदात के बाद दिल्ली समेत देश भर में प्रदर्शन होने लगे. बलात्कार को स्थानीय अपराध समझने वाली सरकारें और पुलिस को ऐसे आक्रोश का अंदाजा नहीं था. देश भर में उबाल देख सरकार ने पीड़ित लड़की को इलाज के लिए सिंगापुर भेजा, जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई.
निर्भया आज स्मृतियों में है. देश अब 16 दिसंबर को निर्भया कांड के रूप में याद करता है. दो साल पहले जहां आक्रोश था, आखों में आंसू थे और हाथों में मोमबत्तियां थीं, वहीं आज दिल में टीस और जबान पर सवाल बाकी हैं. आए दिन अखबारों में छपते बलात्कार के मामलों को लेकर शर्म है. महिलाओं के सम्मान की बात हो तो शर्म से सिर झुकाने की नौबत आ जाती है.
निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून कड़े किए गए. लेकिन इसके बावजूद महिलाओं के खिलाफ हिंसा में कमी आती नहीं दिख रही है. विकास, रोजगार, चुनाव और धर्म परिवर्तन के बीच इस बात कोई बात नहीं कर रहा है कि भारत में भारतीयता क्यों मर रही है.

  • 1950-साइप्रस की जनता ने इस क्षेत्र से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।
  • 1954 -प्रोफेसर एच. ट्रेसी हॉल द्वारा जनरल इलेक्ट्रिक रिसर्च लैब में कृत्रिम हीरे का निर्माण किया गया।
  • 1962 - मौसम का अध्ययन करने वाला पहला उपग्रह अमेरिका के केप कैनवेरल अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया।
  • यह परमाणु शक्ति सम्पन्न देश है। 18वीं शाताब्दी के आरंभ से रुस ने इस देश पर अपना नियंत्रण स्थापित किया था।
  • 1993 - नई दिल्ली में सभी के लिए शिक्षा, सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1999 - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
  • 2002 - बांग्लादेश ने 31वां विजय दिवस मनाया।
  • 2006 - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
  • 2007 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वां विजय दिवस मनाया।
  • 2008- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया। 
  • 1860 -टीवी का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक पॉवेल नेपको का जन्म हुआ।
  • 1859- अमेरिकी वनस्पतिविज्ञानी डगलस हॉटन कैम्पबेल का जन्म हुआ,  जो हरिता (मॉस) की आंतरिक संरचना और फर्न पौधों के जीवन-चक्र के विशेषज्ञ थे। इन्होंने मॉस के विकासवाद पर कार्य किया। (निधन-24 फरवरी 1953)
  • 1850 - जर्मन जीवाणु विज्ञानी  हैन्स बकनर का जन्म हुआ, जिन्होंने गामा ग्लोब्युलिन्स की खोज की जो रक्त में पाये जाने वाले कुदरती जीवाणुनाशक होते हैं। (निधन-5 अप्रैल 1902)
  • 1940 -डच शरीर रचना विज्ञानी तथा भूविज्ञानी  यूजीन डिब्वा का निधन हुआ,  जिन्होंने जावा मानव के अवशेष पता किए। ये पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने मानव के पूर्वजों के जीवाश्म खोजे थे। (जन्म 28 जनवरी 1858)
  • 1956 - ब्रिटेन के रसायनज्ञ  फ्रेडरिक जॉर्ज डॉनन का निधन हुआ,  जिन्होंने कोलाइड रसायनविज्ञान के विकास में योगदान किया। इन्हें सबसे अधिक 1911 डॉनन प्रभाव के लिए जाना जाता है। (जन्म 5 सितम्बर 1870)।


 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news