इतिहास

इतिहास में आज 13 अप्रैल
13-Apr-2020
 इतिहास में आज 13 अप्रैल
  • 1916-पहले संकर बीज मक्के का आविष्कार हुआ।
  • 1919 - जालियांवाला बाग़ हत्याकांड। अंग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए।  बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना। 
  • 1994 - नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा  चाइल्ड राइट वल्र्डसाइट  संगठन का गठन।
  • 2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
  • 2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
  • 2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
  • 2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार  विश्व शतरंज चैम्पियन  बने।
  • 2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • 1973 - फि़ल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ। 
  • 1772-अमेरिकी घड़ी निर्माता इलाइ टेरी का जन्म हुआ, जिन्होंने बड़ी मात्रा में घडिय़ों का आविष्कार किया। घड़ी के निर्माण के लिए उन्हें पहला पेटेन्ट 1802 में प्राप्त हुआ। (निधन-26 फरवरी 1852) 
  • 1941- अमेरिकी आण्विक आनुवंशिकविद् माइकल स्टुअर्ट ब्राउन  का जन्म हुआ, जिन्हें मानव शरीर में कोलेस्टेराल के उपापचय की महत्वपूर्ण कड़ी खोजने के लिए जोजफ़ एल. गोल्ड्स्टीन के साथ 1958 में चिकित्सा- शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1925 अमेरिकी अन्वेषक  ऐल्वुड हेन्स का निधन हुआ, जिन्होंने सफलतापूर्वक गैसोलीन से चलने वाले पहले ऑटोमोबाइल का निर्माण किया। वर्ष 1893 में इन्होंने एक गैसोलीन इंजन खरीदा जिससे उन्होंने बिना घोड़े वाला एक रथ बनाया। (जन्म-14 अक्टूबर 1857) 
  • 2008- वैज्ञानिक जॉन आर्किबैल्ड व्हीलर का निधन हुआ, जो पहले अमेरिकी भौतिकशास्त्री थे जिन्होंने परमाणु बम के सैद्धान्तिक विकास में योगदान दिया। (जन्म-9 जुलाई 1911) 
  • महत्वपूर्ण दिवस-  जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस,  खालसा पंथ स्थापना दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news