इतिहास

इतिहास में आज 16 अप्रैल
15-Apr-2020
 इतिहास में आज 16 अप्रैल

1882 - सैल्विन कैलोग द्वारा स्टोव का पेटेन्ट कराया गया।
1917 - पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
1956 -सौरऊर्जा से चलने वाले रेडियो का आविष्कार हुआ।
1999 - पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता, न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला, अद्वैलाजीज बोतेफ़्िलका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
2002 - दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
2004 - भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित श्रृंखला 2-1 से जीती।
2008 -  लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की। 
2010 - ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया। 
1966 - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुुआ। 
2011 - महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन हुआ। 
1867 - अमेरिकी अन्वेषक विल्बर राइट का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई ओरविल राइट के साथ मिलकर पहले वायुयान फ्लायर का आविष्कार किया।  (निधन-30 मई 1912)
1728- ब्रिटेन के रसायनज्ञ और भौतिकविद् जोजफ़ ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्होंने फिक्स्ड एयर (कार्बन डाइऑक्साइड) पर प्रयोग किए, बाइकार्बोनेट की खोज की, और गुप्त ऊष्मा (लेटेन्ट हीट) पर काम किया। (निधन- 10 नवम्बर 1799)
1958-अंग्रेज़ वैज्ञानिक रोज़लिन्ड फ्रैंकलिन का निधन हुआ,  जिन्होंने डी.एन.ए. की आण्विक संरचना की खोज में योगदान दिया। उन्होंने एक्स किरणों के विवर्तन से फोटोग्राफ खींचे। जब वॉटसन ने वे फोटोग्राफ देखे तो उन्होंने उसकी संरचना द्विवलायाकार (डबल हेलिक्स) बताई। (जन्म-25 जुलाई 1920)
1961- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक कार्ल आइवर होवलैण्ड  का निधन हुआ, जिन्होंने संचार तथा सामाजिक दृष्टिकोण और विश्वास में परिवर्तन के परस्पर संबंधों का अध्ययन किया। (जन्म-12 जून 1912)

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news